'एक अच्छा मुस्लिम कैसे बनें...' दीपिका से 'फैजा' बनीं मशहूर एक्ट्रेस के पति ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?
Ramadan 2024 Shaoib Ibrahim post: ससुराल सिमर का शो भला किसे नहीं पता होगा। टेलीविजन का ये वो शो रहा है , जिसके किरदारों ने घर-घर पहचान बनाई है। ऐसा ही एक किरदार था सिमर का, जिसे लोग दिलोजान से पसंद करते थे। रील ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ की सिमर यानी दीपिका घर-घर में इस शो के बाद फेमस हो गई थीं। फिर दूसरी शादी के बाद तो एक्ट्रेस ने बवाल ही मचा दिया था।
दीपिका कक्कड़ ने पहले पति संग रिश्ता तोड़ अपने को स्टार शोएब इब्राहिम संग शादी की तो बवाल मच गया। हर कोई एक्ट्रेस और उनके पति को बुरा भला कहने लगा। मगर इस क्यूट सी जोड़ी ने जल्द ही लोगों का दिल जीतने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी। हालांकि, शोएब अकसर ट्रोलर्स के निशाने पर फिर भी रहते ही हैं। मगर हाल ही में एक्टर ने ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने सबका दिल जीत लिया।

बताते चलें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपने बेटे को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस मां बनी हैं और अकसर पैपराजी के कैमरे में उन्हें स्पॉट भी किया जाता है। शोएब ने सोशल मीडिया पर बताया कि बेटे और बीवी संग वे रमजान कैसे मना रहे हैं।
इसी कड़ी में शोएब ने जब फैंस से कुछ भी पूछने को कहा तो एक फैन ने उनसे पूछा कि एक अच्छा मुस्लिम कैसे बनें? इसके जवाब में शोएब ने जो कहा, उसने लोगों का दिल ही जीत लिया। दरअसल, शोएब ने कहा कि कुछ आप पूछें और कुछ हम बताएं।
शोएब ने कहा कि मैं इस लायक नहीं हूं कि मैं ये बताऊं कि एक अच्छा मुस्लिम कैसे बनें। गुनाह सबसे होते हैं और मैं भी इन सबमें शामिल हूं। हालांकि मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मैं कभी भी किसी का दिल ना दुखाऊं। मैं किसी की पीठ पीछे बुराई ना करूं और किसी को जज भी ना करूं। अपने अखलाक अच्छे रखूं क्योंकि इस्लाम आपको यही सिखाता है।












Click it and Unblock the Notifications