राम गोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, आंध्र प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम पर किया था अपमानजनक पोस्ट
वेटरन फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। कई बार इसकी वजह से वो मुश्किलों में भी फंस जाते हैं। हाल ही में वो कानूनी पचड़े में फंस गए है। रिपोर्ट्स की माने तो राम गोपाल को गिरफ्तार करने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। सोमवार सुबह पुलिस के एक टीम उनके हैदराबाद स्थित घर में पहुंच गई है।
दरअसल, फिल्ममेकर ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कुछ अपमाजनक बाते की थीं। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था, लेकिन वो नहीं गए। ओंगल पुलिस अधिकारियों ने जब राम गोपाल के घर छापा मारा तो वो उन्हें नहीं मिले। वो दो पार जांच के लिए नहीं पहुंचे थे, इसलिए पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा।

11 नवबंर को दर्ज हुई थी शिकायत
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि राम गोपाल वर्मा की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। कुछ अन्य रिपोर्ट्स हैं कि वो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोयंबटूर निकल गए हैं। बता दें, राम गोपाल वर्मा ने जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए चार दिन का समय मांगा था। उनपर सीएम नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, सूचना और टेक्नोलॉजी मंत्री नारा लोकेश के खिलाफ कुछ अपमानजनक बाते की थी। उनके खिलाफ 11 नवंबर को तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता रामलिंगम ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
हाई कोर्ट ने राहत देने से किया था इनकार
राम गोपाल के खिलाफ मड्डीपाडु पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय सहिंता की धारा 336 (4) और 353 (2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद 13 नवंबर को राम गोपाल को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि उन्होंने अंतरिम राहत के लिए आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका भी लगाई थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया। जब उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। कोर्ट ने जवाब दिया कि आपको जमानत याचिका लगानी चाहिए थी।












Click it and Unblock the Notifications