'जब हिरण मरा तो 5 साल का था लॉरेंस बिश्नोई, अब जेल में बैठ...', किसके ऊपर फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा?
NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की देर रात हत्या कर दी गई। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। लॉरेंस ग्रुप के एक गैगस्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने अपने पोस्ट में सलमान खान का भी जिक्र किया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है। उनका ये ट्वीट अब खूब चर्चा में बना हुआ है।
रामू (राम गोपाल वर्मा को इंडस्ट्री और बाहर के लोग रामू नाम से भी पुकारते हैं) ने अपने ट्वीट में लिखा कैसे एक वकील पहले गैंगस्टर बना और अब देश के सबसे बड़े स्टार के पीछे पड़ा हुआ है। एक हिरण को मारने का बदला लेना चाहता है। उसकी गैंग के 700 लोग उसे वॉर्निंग देते हैं, जिन्हे फेसबुक से हायर किया है। फिर वो एक बड़े नेता मार देता है। जो उस स्टार के बहुत करीब थे। उसे पुलिस भी नहीं पकड़ पा रही है। क्योंकि वो सरकार के प्रोटेक्शन में जेल में हैं। विदेश से उसका स्पोकपर्सन बात करता है। ऐसी स्क्रिप्ट बॉलीवुड में लिखी जाती तो लो उसका बहुत मजाक उड़ाते। इसे कूड़ा भी कहते क्योंकि इस पर कोई विश्वास नहीं करता।

उसका उद्देश्य एक
रामू ने इसके बाद एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, लॉरेंस बिश्नोई 1998 में 5 साल का बच्चा था। जब हिरण मारा गया था। लॉरेंस ने 25 साल तक अपने अंदर गुस्सा पाले रखा। अब वो 30 साल का हुआ है तो उसकी जिंदगी का एक उद्देश्य है, सलमान खान को मारना। हिरण की हत्या का बदला लेना। क्या ये जानवरों के प्रति प्यार है या फिर भगवान कोई मज़ाक कर रहे हैं।
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट से सरकार और कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। साथ ही उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें, बाबा सिद्दीकी केस में तीन आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें दो शूटर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications