'मुझे प्रेग्नेंट महिलाओं से नफरत है' ऐश्वर्या राय को लेकर जब राम गोपाल वर्मा ने दिया था विवादित बयान, मचा बवाल
Ram Gopal Varma On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ ठीक नहीं हैं। हालांकि कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। इस बीच राम गोपाल वर्मा का एक पुराना बयान काफी चर्चा में हैं।
फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। ये मामला साल 2011 का है जब ऐश्वर्या राय ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। तब राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि उन्हें खूबसूरत महिलाओं के प्रेग्नेंट होने से नफरत है।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अभिषेक बच्चन के पिता बनने की खुशी में उन्हें बधाई देते हुए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'जब खूबसूरत महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं तो मुझे इससे नफरत है। लेकिन चूंकि ऐश्वर्या राय आपकी पत्नी हैं तो इसलिए मैं इसे अपवाद बनाऊंगा। मैं खूबसूरत महिलाओं की पूजा करता हूं और उनकी मां बनने से नफरत करता हूं। ऐश्वर्या और ज्यादा सुंदर हैं इसलिए और ज्यादा नफरत करता हूं।'
लेकिन वर्मा ने कहा कि वह उस जोड़े के लिए खुश हैं जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की साल 2007 में शादी हुई थी। शादी के 4 साल बाद 2011 में कपल ने अपनी पहली बेटी आराध्या बच्चन का स्वागत किया था। वहीं बच्चन परिवार भी उसे आने से काफी खुश था।
हालांकि बीते कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन चल रही है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार अलग पहुंचा था। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आई। जिसके बाद से अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या की अपने ससुराल वालों से अनबन चल रही है जिसकी वजह से उन्होंने दूरी बना ली। हालांकि अब तक कपल की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications