'धुरंधर 2' का राम गोपाल वर्मा ने किया रिव्यू, हॉलीवुड के दो दिग्गज के डायरेक्टर से कर दी अपील
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही देशभर में चर्चा का केंद्र बन चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के कलाकार भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। अब फिल्म को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने हॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर्स से फिल्म को देखने की भी अपील कर की है।

राम गोपाल वर्मा ने कहा, कल रात धुरंधर 2 देखने के बाद, इसके विशाल प्रभाव को देखते हुए, चाहे वह उम्मीद के मुताबिक कमाई हो, दर्शकों का उत्साह हो, सामाजिक प्रभाव हो, सिनेमाई नियमों को तोड़ना हो, या सबसे बढ़कर इसका मनोवैज्ञानिक दृश्य-मंच प्रभाव हो। यह शोले से 100 गुना अधिक भव्य होगी और मुग़ल-ए-आज़म से लेकर अब तक बनी सभी महानतम फिल्मों को टीवी सीरियल जैसा बना देगी।
उन्होंने आगे कहा, यह एक नए सिनेमाई युग का जन्म है और सिनेमा की पिछली दुनिया में जो कुछ भी अस्तित्व में था, उसका निर्मम अंत। निर्देशक शब्द की वर्तनी ही आदित्य धर के नाम से शुरू होगी, और स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन के लिए भी यह समझदारी और बुद्धिमानी होगी कि वे अपना सारा काम छोड़कर धुरंधर 2 का पहला शो पहले दिन देखें।
दमदार रोल में नजर आएंगे रणवीर
इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर मजबूत और प्रभावशाली किरदार में दिखाई देंगे। उनके अभिनय को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं, और फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
सफलता के मिल रहे संकेत
फिल्म को लेकर जिस तरह की चर्चा और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उससे यह साफ है कि धुरंधर: d रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर सकती है। रिलीज से पहले ही इसे लेकर बना माहौल इसकी संभावित बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications