महिला के साथ रात में डांस वीडियो वायरल होने पर राम गोपाल वर्मा ने तोड़ी चुप्पी, भगवान की कसम खाकर कही ये बात

मुंबई, 23 अगस्त: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और विवादों का सामना भी करते हैं। एक बार फिर राम गोपाल वर्मा निजी कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्कुल राम गोपाल वर्मा जैसा दिखने वाला एक शख्स एक महिला के साथ डांस कर रहा है। इस वीडियो को लेकर राम गोपाल की ओर से भी सफाई आई है।

क्या है वीडियो में

क्या है वीडियो में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। जिसमें राम गोपाल वर्मा जैसा एक शख्स एक महिला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। ये शख्स इस वीडियो में महिला के साथ बेहूदा तरीके से डांस करते हुए दिख रहा है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में शख्स देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि ये और कोई नहीं बल्कि राम गोपाल वर्मा ही हैं। राम गोपाल वर्मा के नाम से जो वीडियो वायरल हो रहा उसे राम गोपाल वर्मा के पेज पर ही सबसे पहले शेयर किया गया है।

राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा

राम गोपाल वर्मा ने क्या कहा

इस पर राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि इस वीडियो में जो शख्स दिख रहा है वो मैं नहीं हूं। राम गोपाल वर्मा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, मैं बालाजी, गणपति, यीशू सहित सभी भगवानों की कसम खाकर ये कह रहा हूं कि वीडियो में मैं नहीं हूं।

 कंट्रोवर्सी में बने रहते हैं राम गोपाल वर्मा

कंट्रोवर्सी में बने रहते हैं राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा ने कई हिट फिल्में बनाई हैं। जिसमें शिवा, सत्या,रंगीला, कंपनी और भूत जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि फिल्मों के साथ-साथ निजी राय को लेकर भी राम गोपाल वर्मा अक्सर ही कंट्रोवर्सी का शिकार हो जाते हैं। कई फिल्में सितारे को लेकर वो ऐसे बयान दे चुके हैं, जो विवाद की वजह बने। कई एक्ट्रेस पर उनकी टिप्पणियों से बखेड़ा हो चुका है। एक बार उन्होंने कह दिया था कि वो सुबह सबसे पहले उठकर 10-15 मिनट पोर्न फिल्म देखते हैं, उनका ये बयान काफी ज्यादा विवादों में रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+