राम गोपाल वर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फिल्ममेकर के खिलाफ हुआ केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

Ram Gopal Varma: फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे के खिलाफ एक अपमानजनक बयान दिया था। जिसकी वजह से डायरेक्टर के खिलाफ अब केस दर्ज हो गया है।

दरअसल, राम गोपाल वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी फिल्म 'व्यूहम' का प्रचार किया था। इस दौरान फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश समेत टीडीपी नेताओं और जनसेना पार्टी के चीफ, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की मॉफ की हुई तस्वीर को साझा किया था।

Ram Gopal Varma

फिल्ममेकर पर आरोप है कि उन्होंने तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं उसे सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट किया। प्रकाशम जिले में TDP मंडल सचिव रामलिंगम की शिकायत पर एक पुलिस मामला दर्ज किया गया है। उप-निरीक्षक शिवरामैया के अनुसार, यह मामला सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

राम गोपाल वर्मा, जो अपनी राजनीतिक नेताओं की आलोचना के लिए जाने जाते हैं, का विवादास्पद बयानों और परियोजनाओं का इतिहास रहा है, जो खासतौर पर TDP नेतृत्व को निशाना बनाते हैं। उनकी पिछली फिल्म, 'लक्ष्मी की एनटीआर', तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक और दिवंगत नेता नंदामुरी तारक रामा राव (एनटीआर) की आलोचनात्मक तस्वीर पेश करती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+