'टाइगर श्रॉफ जैसी औरत' जब लीक हुआ राम गोपाल वर्मा का ऑडियो, इस एक्टर ने खोली सारी पोल, तो शर्म से हुए पानी
विद्युत जामवाल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक हुई है। ये ऑडियो फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ को गालियां दे रहे हैं।
मुंबई,

एक-दूसरे को पसंद नहीं करते एक्टर्स
ये बात सच है कि टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। साल 2017 की बात करें, तो विद्युत जामवाल का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक हुई है। ये ऑडियो फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ को गालियां दे रहे हैं।
लीक हुआ था RGV का ऑडियो
विद्युत से तुलना होने पर राम गोपाल वर्मा टाइगर को लेकर काफी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। विद्युत ने जब उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं, तो राम गोपाल वर्मा ने कहा कि वे विद्युत और टाइगर को सार्वजनिक तौर पर लड़ते हुए देखना चाहते हैं और ये देखना चाहते हैं कि कौन जीतता है।

विद्युत की तारीफ और टाइगर को गालियां
लीक ऑडियो में सुना जा सकता है कि फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा टाइगर को लेकर काफी गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही वे विद्युत को महान बता रहे हैं। इसके साथ ही वे टाइगर श्रॉफ के लिए कहते हैं कि ऐसी महान 'औरत' मैंने अपनी जिंदगी में नहीं देखी। शुरुआत में तो विद्युत हंसते हैं लेकिन बाद में वे चुप हो जाते हैं।

बुरी तरह शर्मिंदा हुए राम गोपाल वर्मा
ये ऑडियो लीक होने के बाद राम गोपाल वर्मा को माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि ये सब मैंने मजाक में कह दिया था। राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल दोनों से ही माफी मांगी और कहा कि मैं विद्युत को शुक्रिया कहना चाहता हूं कि उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं दिखाया, बस मुझे ही आइना दिखाया।

क्या बोले थे टाइगर?
पीटीआई की खबर के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ से जब इस बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि राम गोपाल वर्मा काफी सीनियर हैं और इंडस्ट्री में बहुत सालों से हैं। मैं यहां कुछ ही समय पहले आया हूं। अब अगर मन की बात बोलूं तो शायद ठीक नहीं होगा।

'मैं नहीं चाहता कि...'
टाइगर ने आगे कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार वाले इस मामले पर रिएक्ट करें। ये उनके लिए शर्म होगी। मैं इस मुद्दे पर अब और ज्यादा बात नहीं करना चाहता।

टाइगर और विद्युत का वर्कफ्रंट
बताते चलें कि टाइगर श्रॉफ को अंतिम बार फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा गया था। अब वे अपनी अपकमिंग फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। वहीं बात अगर विद्युत जामवाल की करें, तो एक्टर 'खुदा हाफिज 2' में दिखे थे, अब वे शेर सिंह 'राणा' की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications