'इस गैंगस्टर से कोई गुड लुकिंग नहीं' राम गोपाल वर्मा ने की लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ, एनिमल से की तुलना
Ram Gopal Varma: फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रति दीवानगी मंगलवार की शाम को भी जारी रही। फिल्म निर्माता ने लॉरेंस पर एक बायोपिक बनाने के विचार के साथ दावा किया कि गैंगस्टर स्टार्स से "अधिक खूबसूरत" हैं।
राम गोपाल वर्मा ने लॉरेंस की एक तस्वीर शेयर की जिसमें उसने नारंगी टी-शर्ट और काले-नारंगी हूडी पहन रखी थी। इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, "अगर एक फिल्म सबसे बड़े गैंगस्टर पर आधारित है, तो कोई फिल्म निर्माता उस लड़के को कास्ट नहीं करेगा जो दाऊद इब्राहीम या छोटा राजन की तरह दिखता हो.. लेकिन यहाँ, मैं नहीं जानता कि कोई फिल्म स्टार है जो बहुत ज्यादा गुड लुकिंग हो।"

राम गोपाल वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा, 'लॉरेंस बिश्नोई संदीप रेड्डी के रणबीर कपूर से कहीं ज्यादा बड़ा एनिमल दिखता है।' बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले कई बार राम गोपाल वर्मा लॉरेंस बिश्नोई पर विवादित बयान दे चुके हैं।
राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "सलमान खान को लॉरेंस के रूप में कास्ट करना सबसे बड़ा विडंबना होगी। एक अन्य ने कहा, "आरजीवी का नया क्रश!" तीसरे ने लिखा, "यह एक अच्छा बिंदु है! यह जैसे हॉलीवुड में सुपरमॉडल्स को गंदे जासूसों की भूमिका में कास्ट करना।"
एक अन्य पोस्ट में राम गोपाल वर्मा ने लिखा, "मैं चाहता हूँ कि सलमान खान भी को एक सुपर काउंटर थ्रेट दें, वरना यह टाइगर स्टार की कायरता लगेगी। एस के को अपने फैन्स के लिए यह करना चाहिए कि वह बी की तुलना में बड़े सुपरहीरो के तौर पर उभरें।"
बता दें कि, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। साथ ही उन्होंने एक बार फिर सलमान खान को धमकी दी है। इस घटना के बाद से भाईजान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। वहीं उनके परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि उनसे मिलने फिलहाल के लिए घर ना आएं।












Click it and Unblock the Notifications