Ram Charan Twins: जुड़वा बच्चों के पापा बनें साउथ सुपरस्टार राम चरण, चिरंजीवी ने शेयर की खुशखबरी

Ram Charan Twins: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के घर खुशियों की डबल दस्तक हुई है। उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने जुड़वा बच्चों, एक बेटे और एक बेटी, को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही एक्टर के परिवार में जश्न का माहौल है और फैंस भी बधाइयों की बरसात कर रहे हैं।

चिरंजीवी ने शेयर की खुशखबरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मां और दोनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहा है। इस सुखद खबर को सबसे पहले मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

Ram Charan Twins

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात

चिरंजीवी ने भावुक मैसेज में लिखा है कि राम चरण और उपासना ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है, एक बेटा और एक बेटी। उन्होंने बताया कि मां और बच्चे स्वस्थ हैं और दादा-दादी बनने की खुशी शब्दों में बयान करना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने फैंस के प्यार, दुआओं और आशीर्वाद के लिए आभार भी जताया।

2012 में हुई थी रामचरण और उपासना की शादी

-साउथ के फेमस एक्टर राम चरण और उपासना की शादी साल 2012 में हुई थी जबकि उनकी सगाई दिसंबर 2011 में हुई थी। उपासना, अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक डॉ. प्रताप सी. रेड्डी की पोती हैं और अपोलो चैरिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं।

-कपल ने जून 2023 में अपनी पहली संतान, बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। इसके बाद दीवाली 2025 के आसपास उपासना ने अपने दूसरे बेबी शावर की झलक फैंस के साथ शेयर की थी, जिसने फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी थी।

-जुड़वा बच्चों के जन्म की खबर के बाद राम चरण के परिवार में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं। राम चरण और उपासना के लिए ये पल बेहद खास माना जा रहा है।

Peddi की शूटिंग में बिजी हैं राम चरण

-आपको बता दें कि राम चरण को आखिरी बार फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया था,जिसे बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इससे पहले वह साल 2023 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में कैमियो करते नजर आए थे।

-अब राम चरण अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+