VIDEO: अपने फेवरेट एक्टर को देख एयरपोर्ट पर बेकाबू हुए फैन्स, जमकर की धक्कामुक्की
नई दिल्ली, 14 फरवरी: राम चरण अपनी आने वाली फिल्म RC15 की शूटिंग के लिए आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी पहुंच गए हैं। वहां पर लैंड करते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ, लेकिन कुछ ही देर में उनके फैन्स बेकाबू हो गए और एक्टर के साथ धक्कामुक्की हुई। हालांकि वहां मौजूदा सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित तरीके से गाड़ी में बैठाया और वो फिर होटल के लिए रवाना हो गए। (वीडियो-नीचे)

फैन्स ने घेरा
दरअसल राम चरण के राजमुंदरी पहुंचने की खबर पहले ही उनके फैन्स को हो गई थी। जिस वजह से एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जैसे ही वो बाहर निकले फैन्स ने उन्हें घेर लिया। शुरू में उन्होंने कुछ लोगों के साथ सेल्फी ली, लेकिन जैसे गाड़ी की ओर बढ़े, फैन्स ने धक्कामुक्की शुरू कर दी। हालांकि एक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

आने वाली है RRR
आपको बता दें कि राम चरण के फैन्स उनकी अपकमिंग फिल्म RRR के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। उम्मीद है कि ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी। इसे तेलुगू के अलावा, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इससे पहले राजामौली की फिल्म बाहुबली के दोनों पार्ट्स ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

पॉलिटिकल ड्रामा है RC15
वहीं RC15 एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसको शंकर ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर कार्तिक सुब्बाराज ने खुलासा किया कि उन्होंने RC15 की कहानी लिखी थी। उन्होंने कहा कि मैंने ये पॉलिटिकल ड्रामा कई साल पहले लिखी थी। उस वक्त ही मैंने सोचा था कि अगर शंकर सर इसको डायरेक्ट करेंगे, तो बहुत अच्छा रहेगा। बाद में वो उसे आगे बढ़ाने को तैयार हो गए। जिस वजह से वो काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। RC15 में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, अंजलि, जयराम, सुनील, श्रीकांत और नवीन चंद्रा भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications