रकुल प्रीत सिंह का भाई हुआ गिरफ्तार, एक्टर के पास से कोकीन हुआ बरामद, जानें क्या है पूरा मामला

Rakul Preet Singh Brother: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद पुलिस ने एक्ट्रेस के भाई अमन प्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रग्स से जुड़े मामले में एक्ट्रेस के भाई का नाम सामने आया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह को 15 जुलाई को हैदराबाद के नारकोटिक्स ब्यूरो, राजेंद्र नगर पुलिस और एसओटी के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अवैध रूप से ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा गया।

rakul preet singh

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमन को अन्य आरोपियों के साथ पहले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था जब तेलंगाना एंटी-नारकोटिक्स विभाग ने पाया कि 2.6 किलोग्राम कोकीन बिक्री के लिए हैदराबाद लाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया और 30 ग्राहकों की पहचान की। जिनमें रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह भी शामिल थे।


बता दें कि, अमन प्रीत सिंह, अनिकेत रेड्डी, प्रसाद, मधुसूदन और निखिल दमन के रूप में पहचाने गए सभी पांच आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। इन सभी आरोपियों की पुलिस पहले मेडिकल जांच करेगी जिसके बाद इन सभी को अदालत में पेश किया जाएगा। रकुल प्रीत सिंह के भाई अमन प्रीत सिंह ने बतौर एक्टर इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें खास पहचान नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+