शादी से पहले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने किए भगवान राम के दर्शन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। खबर है कि इस साल फरवरी में कपल सात फेरे लेंगे। इस बीच कपल भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस साल फरवरी में गोवा में शादी करने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच कपल शादी से पहले भगवान राम के दर्शन मुंबई में राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ का दौरा करने पहुंचे। जैकी भगनानी ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जैकी भगनानी ने शुक्रवार की शाम को एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह गर्लफ्रेंड रकुल के साथ भगवान के आगे हाथ जोड़े नजर आए। जैकी ने फोटो शेयर कर लिखा, 'राम मंदिर प्रतिमूर्ति रथ से मंत्रमुग्ध हो गए।' दूसरे वीडियो में भी कपल भगवान की भक्ति में डूबा हुआ दिख रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं, जैकी ऑरेंज कुर्ता-पायजामा कैरी किया था।
रकुल और जैकी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 22 फरवरी को गोवा में अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें उनके परिवार वाले और खास दोस्त शामिल होंगे। इसके अलावा वेडिंग वेन्यू में नो फोन पॉलिसी होगी। हालांकि अब तक कपल ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया लेकिन फैंस इस खबर के बाद से उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications