एक दूजे के हुए रकुल प्रीत और जैकी भगनानी, इस जोड़े में बेहद सुंदर लग रहीं एक्ट्रेस, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Rakul Preet jackky Bhagnani Wedding Photos: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों पति-पत्नी एक दूजे के हो गए। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। रकुल प्रीत ने शादी में भारी हीरों से जड़ा गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। जैकी भगनानी ने क्रीम-गोल्डन शेरवानी के साथ बड़ा सा नेकलेस पहना था।

रकुल प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि मेरा अभी और हमेशा के लिए। उन्होंने कैप्शन में लव के इमोजी के साथ शेयर किया है। साथ ही उन्होंने हैशटैग #अबदोनोंभगनानी भी शेयर किया है। इस खूबसूरत जोड़े को सामंथा रुथ प्रभु और जैकलीन फर्नांडीज ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

एक दूजे के हुए रकुल प्रीत और जैकी भगनानी, देखें Photos

शादी समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्त थे आमंत्रित

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा होटल में भव्य समारोह में शादी की। उन्होंने शादी समारोह में केवल परिवार और करीबी दोस्तों को आमंत्रित किया था। इनमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना और अन्य लोग मौजूद रहे।

इनका विवाह उत्सव 19 फरवरी को शुरू हुआ। आज दोनों ने फेरे लेकर एक दूजे के हो गए। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से घोषणा की थी। बता दें कि रकुल प्रीत कमल हासन के साथ इंडियन-2 में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहला भाग 1996 में रिलीज़ हुआ था और इसमें कमल हासन ने एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई थी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला करता है।

दूसरी ओर, जैकी भगनानी अपने अगले प्रोडक्शन बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय, टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं और यह ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

यह भी पढ़ें- Rakul Jackky Wedding: थोड़ी देर में होगी रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी की शादी, शिल्पा शेट्टी ने मचाई धूम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+