Raksha Bandhan 2025 Songs: रक्षाबंधन पर हर भाई-बहन सुनें ये 5 स्पेशल गाने, दिल को छू जाएंगे इनके बोल
Raksha Bandhan 2025 Songs: रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट रिश्ते, विश्वास और प्रेम का उत्सव है। हर साल ये दिन पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें जीवनभर सुरक्षा का वचन देते हैं।
आज मनाया जा रहा है रक्षाबंधन का त्योहार
इस बार ये त्योहार आजा यानी 9 अगस्त 2025 (शनिवार) को मनाया जा रहा है। इस खास मौके को और भी भावुक व यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसे बॉलीवुड गाने हैं, जो हर किसी को भाई-बहन की यादों में डुबो देते हैं।

रक्षाबंधन पर भाई-बहन मिलकर सुनें ये गानें
इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन के साथ इन खूबसूरत गानों को सुनकर एक बार फिर बचपन की यादों को ताजा करें। संगीत वो पुल है जो दिलों को जोड़ता है, और ये गाने उस रिश्ते को बयां करते हैं, जिसे शब्दों में कहना मुश्किल होता है।
आइए आपको बताते हैं उन स्पेशल राखी सॉन्ग्स के बारे में, जो आपके रक्षाबंधन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के लिए 5 स्पेशल गाने-
1. फूलों का तारों का सबका कहना है
फिल्म- हरे रामा हरे कृष्णा (1971)
इस सदाबहार गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज में गाया था। गीत के बोल है- फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है। ये गाना बहन के प्रति भाई की भावनाओं को बेहद सरलता और खूबसूरती से व्यक्त करता है। ये गाना आज भी हर रक्षाबंधन पर सबसे ज्यादा सुना और गुनगुनाया जाता है।
2. भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
फिल्म- छोटी बहन (1959)
जब बात रक्षाबंधन की होती है, तो इस गाने का जिक्र न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। लता मंगेशकर की आवाज में ये गीत बहनों की अपने भाइयों के लिए प्रार्थना और विश्वास को दर्शाता है। गाने के बोल हैं- भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना। ये पंक्तियां हर बहन की भावना को बयां करती हैं।
3. बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है
फिल्म- रेशम की डोरी (1974)
ये गीत रक्षाबंधन पर बजाए जाने वाले सबसे भावुक और अर्थपूर्ण गानों में से एक है। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपमी मधुर आवाज दी है। गाने के बोल हैं- बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से सारा संसार बांधा है। ये गाना भाई-बहन के प्रेम को एक अनमोल धागे की तरह दर्शाता है।
4. मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन
फिल्म- काजल (1965)
आशा भोसले द्वारा गाया गया ये गीत बहन की अपने भाई के लिए ममता और गर्व को सामने लाता है। गाने के बोल हैं- मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन, तेरे लिए लाई हूं मैं ये नन्हा सा उपहार। ये गाना रक्षाबंधन के जज्बातों को और भी खास बना देता है।
5. धागों से बांधा
फिल्म- रक्षाबंधन (2022)
अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का ये गाना भाई-बहन के रिश्ते पर एक बेहद समकालीन और भावुक प्रस्तुति है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में, और हिमेश रेशमिया के संगीत निर्देशन में बना ये गीत आज की पीढ़ी को भी उसी तरह भावुक कर देता है जैसे पुराने गीत करते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और उनकी चार बहनों के बीच की बॉन्डिंग इस गाने को और अर्थपूर्ण बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications