Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर 'गदर 2' के मेकर्स ने दिया शानदार ऑफर, दो टिकट पर पाएं दो बिल्कुल फ्री
Raksha Bandhan Gadar 2 Offer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर चुकी है और उम्मीद है कि रक्षाबंधन के खास मौके पर ये और भी अच्छी कमाई करेगी। इस फिल्म ने अभी तक 450 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं इस मूवी के कलेक्शन को और अधिक बढ़ाने के लिए अब फिल्म मेकर्स ने रक्षाबंधन के खास मौके पर एक नई स्कीम चुनी है, जिसमें '2 टिकट खरीदो और 2 फ्री पाओ' का ऑफर रखा गया है।
'गदर 2' के लिए रक्षाबंधन का खास ऑफर
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई है। ऐसे में फिल्म के कलेक्शन को और ज्यादा बढ़ाने के लिए दर्शकों के लिए रक्षाबंधन ऑफर को रखा गया है। रक्षाबंधन के दिन यानी 30 और 31 अगस्त 2023 को फिल्म 'गदर 2' के दो टिकट खरीदने पर आपको दो और टिकट्स फ्री में मिलेंगे। इस ऑफर का लाभ आप भी उठा सकते हैं।

दो टिकट पर पाएं दो बिल्कुल फ्री
जानकारी के अनुसार सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की 'पठान' मूवी को भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में पछाड़ दिया है। 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों से अधिक समय से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने तीसरे सोमवार को 'गदर 2' ने अच्छी पकड़ बनाई है और 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई 456 करोड़ रुपये हो गई है। इस बीच ये नया फैमिली ऑफर निश्चित रूप से आने वाले हफ्ते और रक्षा बंधन की छुट्टियों पर सिनेमाघरों में अधिक भीड़ जुटाएगा।












Click it and Unblock the Notifications