जिस ड्रेस को लेकर राखी हुई थीं ट्रोल, उसी को पहनकर किया हॉट डांस, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत किसी न किसी खबरों में बनी रहती हैं और ये उनकी सबसे बड़ी खासियत है। सुर्खियों में बने रहने के लिए राखी एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। हाल ही में अपने पति रितेश के साथ अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी थी, जिससे हर तरफ उनकी बातें होने लगीं। इसी कड़ी में राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बेहद ही हॉट और सिजलिंग डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
राखी की इस हॉट अदा को देख हर कोई हुआ फिदा
राखी नेहा कक्कर और टोनी कक्कर के फेमस सॉन्ग मुड़ मुड़ के ना देख पर राखी बोल्ड डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस हॉट अदा को देख हर कोई फिदा है।

राखी ने दिखाई हॉट अदा
राखी ने गुलाब के स्टाइल का पिंक कलर के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं। साथ ही पैरों में प्रिंटेड कलर का बूट भी पहने दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने चेहरे पर मेकअप किया है और अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए बालों को भी खुला रखा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन में लिखा है नाचो। उनका ये डांस वीडियो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

हाल ही में लोगों ने किया था ट्रोल
ड्रामा क्वीन अक्सर ऐसे ड्रेस में दिखाई देती है। हाल ही में इसी ड्रेस को पहन कर राखी आलिया भट्ट की फिल्म की टिकट बुक करने गई थी, जहां पैपराजी से बातचीत करते हुए उन्होंने खुद को किम कार्दाशयिन का अवतार बताया था, जिसपर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।












Click it and Unblock the Notifications