राखी सावंत को नए बॉयफ्रेंड ने दिलाया दुबई में घर, बदले में की ये डिमांड

राखी सावंत के नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें दुबई में नया घर दिलवाया है और इसके बदले में अपनी एक डिमांग राखी के सामने रखी है।

मुंबई, 27 मईः इन दिनों राखी सावंत अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ दुबई में मस्ती कर रही हैं. राखी अपनी नई लव लाइफ को इन्जॉय करमे में बिजी हैं। राखी का नया प्यार इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। रितेश के साथ रिश्ता टूटने के बाद राखी के जीवन में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई है और उन्होंने आते ही राखी के चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी। ये सभी बातें सोशल मीडिया पर खुद राखी सावंत ने स्वीकार की हैं। आपको बता दें कि बिजनेसमैन आदिल के साथ उनकी नई-नई प्रेम कहानी ने रफ्तार पकड़ी ही थी कि रोशिना डेलावरी नाम की एक लड़की ने राखी को फोन कर आदिल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया था। हाल ही में राखी और आदिल दोनों ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते, एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना और कई दूसरे मामलों पर खुलकर बात की।

दुबई में खरीदा घर

दुबई में खरीदा घर

आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपने नए प्यार आदिल खान दुर्रानी के साथ दुबई में मौजूद हैं. वहां पर दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आदिल ने राखी के लिए दुबई में एक घर खरीदा है। इससे पहले वह उन्हें बीएमडब्ल्यू कार भी गिफ्ट कर चुके हैं। टाइम्स को दोनों ने दुबई से एक टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया है जिसमें आदिल ने राखी से एक जरूरी मांग की है।

राखी के साथ मुंबई में शुरू करेंगे डांस अकादमी

राखी के साथ मुंबई में शुरू करेंगे डांस अकादमी

राखी ने इंटरव्यू में बताया कि वह दोनों फिलहाल दुबई में हैं। आदिल उन्हें दुबई अपने परिवार से मिलवाने के लिए लाए हैं। आदिल ने कहा कि ये उनके रिश्ते की एक छोटी सी शुरुआत है। आपको बता दें कि राखी के नए बॉयफ्रेंड यानी आदिल बेंगलुरु में सैटेल हैं और राखी के साथ मुंबई में एक डांस अकादमी शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। आदिल अच्छा डांस करते हैं और राखी का डांस भी उन्हें बहुत पसंद है।

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड थीं रोशिना

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड थीं रोशिना

रोशिना के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा- जब रोशिना ने मुझे कॉल किया, तब मैं बहुत रोई थी लेकिन आज मैं दुबई में हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। आदिल बहुत अच्छे हैं। वहीं, रोशिना के बारे में जब आदिल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हैं। अब उन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। राखी उनके फोन से परेशान न हो इसलिए आदिल ने रोशिना का नंबर ब्लॉक करने के लिए भी उनसे कह दिया था।

जमीन से जुड़ी इंसान है राखी

जमीन से जुड़ी इंसान है राखी

इंटरव्यू के दौरान आदिल ने राखी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राखी की इमेज इंडस्ट्री में जैसी भी हो लेकिन वह असल जिंदगी में बिल्कुल उसके उलट हैं। वह बहुत ही अच्छी हैं। वह बहुत सिंपल और जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। उनका जॉली नेचर है, जिससे हर छोटी चीजों में वह खुश हो जाती हैं। वह हर वक्त खुद को और दूसरों को खुश रखने का जतन करती रहती हैं।

राखी से क्या चाहते हैं आदिल?

राखी से क्या चाहते हैं आदिल?

आदिल ने बताया कि वह राखी से एक छोटी सी डिमांड करना चाहते हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि उन्हें राखी के काम से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बस कम ग्लैमरेस कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि वह ऐसे कपड़ों को चुनें, जिससे उनका शरीर ढका हुआ हो और वह काफी सुंदर दिखें।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+