राखी सावंत बनना चाहती हैं 'मां', बोलीं- मेरी कोख से जन्मा बच्चा मसीहा होगा
राखी सावंत ने कैमरे के सामने कहा कि वह जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई, 29 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से सोशल मीडिया पर अपने मां बनने की खुशखबरी दी है तब से आम लोगों से लकेर सेलेब्स तक उन्हें बधाइयां देनें में लगे हुए हैं। अब हर कोई कपूर परिवार के नए मेहमान का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं राखी सावंत ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस गुड न्यूज के लिए ढेर सारी बधाइयां दी हैं। राखी ने एक वीडियो बनाया और उस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था- मैं जल्द ही मौसी बनने वाली हूं। आपको बता दें कि अब राखी सावंत भी मां बनने के लिए बेताब नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो के जरिए अपनी इस इच्छा को जाहिर किया है।

जल्द मां बनना चाहती हैं राखी सावंत
राखी सावंत ने कैमरे के सामने कहा कि वह जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद इस बात का इजहार पैपराजी के सामने किया है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ अस्पताल से बाहर आती दिखाई दे रही हैं। वहां पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करते हैं। तब राखी आपनी इच्छा को जाहिर करते हुई कहती हैं- मैं कब मां बनूंगी?
'मेरी कोख से जन्मा बच्चा मसीहा होगा'
राखी आगे कहती हैं- मैं चाहती हूं मां बनना। शादी से पहले भी खुशखबरी आए तो चिंता नहीं। मैं जब भी खुशखबरी दूंगी तो उसके अगले दिन ही शादी कर लूंगी। आजकल तो ऐसा ही चल रहा है ना। लेकिन ऐसा करना गुनाह है न... मैं ऐसा नहीं करूंगी, ईश्वर मुझे माफ नहीं करेंगे। मुझे तो सिर्फ इतना पता है कि मेरी कोख से जो जन्म लेगा वो मसीहा जन्म लेगा, जो सेवियर होगा... इस देश के लिए। जो मर्डर, अपराध में फंसे लोगों को रास्ता दिखाएगा। हो सकता है न ऐसा, क्योंकि आप लोग तो जानते हो मैं कितनी अच्छी लड़की हूं।
खुद को कहा राखी मां
वहीं, इसके बाद राखी ने खुद को राखी मां कहकर भी बुलाया और आसपास खड़े फैंस से खुद का जयकारा भी लगवाया। आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ लिव इन में रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में ईटाइम्स के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था- हां, आदिल और मैं साथ साथ हैं और एक साथ ही रहते हैं। आदिल जल्द ही मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications