पर्दे पर खुलेंगे ड्रामा क्वीन राखी सावंत के गहरे राज? एक्ट्रेस की बायोपिक पर आलिया भट्ट निभाएंगी लीड रोल!

राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें लीड रोल उनका विघा बालन या फिर आलिया भट्ट में से कोई एक करेगा।

rakhi sawant biopic: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपने बयानों के कारण या फिर विवाद की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। इन दिनों वह लगातार पति आदिल खान दुर्रानी पर लगातार आरोप लगा रही हैं। अब इस पूरे ड्रामे के बाद उन्होंने अपनी बायोपिक का ऐलान कर दिया।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत लंबे समय से प्लान कर रही हैं। वह समय-समय पह कहती रहती हैं कि वो अपनी लाइफ पर बायोपिक बनाना चाहती हैं। अब हाल में राखी ने पैपराजी ने अपनी बायोपिक के बारे में बात की और साथ ही फिल्म से जूड़ी हर डीटेल बताई। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बायोपिक पर कब काम शुरू होगा।

rakhi sawant

राखी सावंत ने इस बारे में पैपराजी से बात करते हुए कहा कि, मेरी बायोपिक पर जल्द ही काम शुरू होगा। अभी तक इस फिल्म में कौन एक्टर होगा और कौन डायरेक्टर इस फिल्म को लेगा। इस बारे में मुझे नहीं पता। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लीड रोल को लेकर भी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि, 'अभी फिल्म के सिलसिले में दो स्टार्स से बात करने की कोशिश हो रही हैं। हम लोग आलिया भट्ट और विद्या बालन से बात कर रहे हैं'।

खैर राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कमेंट बॉक्स में उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ब्रेकिंग न्यूज आलिया भट्ट और विद्या ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका फिर से एक और ड्रामा शुरू हो गया।' एक ने लिखा, 'आलिया और इसकी बायोपिक करेगी अब ये सब भी देखना पड़ेगा'।

बता दें कि, राखी सावंत की इस बायोपिक में उनके जीवन के सभी उतार-चढ़ाव के बारे में दिखाया जाएगा। उनकी लव लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक सब कुछ इस कहानी में होगा। बता दें कि, इस वक्त राखी सावंत आदिल खान दुर्रानी को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों अपने ससुराल माइसोर गई हुईं है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+