Viral Video: राखी सावंत का ये क्या हुआ हाल? यूजर्स बोले-‘डरावनी लग रही हो’

राखी सावंत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह बिना हेलमेट के और बिना मेकअप के नजर आईं। जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कहे जाने वाली राखी सावंत आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से राखी सावंत का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि, तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत बाइक राइड करते हुए बिना हेलमेट और बिना मेकअप के नजर आईं। जिसकी वजह से वह फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

बाइक राइड पर निकलीं राखी सावंत

बाइक राइड पर निकलीं राखी सावंत

दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। राखी सावंत ने इस वीडियो को कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह मैं जिम गई, जिम बंद थी तो मैं अपने किक बॉक्सिंग वाले सर राजू दास के साथ कॉफी पीने चली गई।' वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि, 'आज संडे है तो मैं जिम जल्दी आ गई थी। मैं छह बजे आ गई और मेरे किक बॉक्सिंग वाले जो सर हैं उनके साथ कॉफी पीने जा रही हूं। मेरे पास आधा घंटा है और बाइक राइड की बात भी अलग है।'

फैंस ने किया जमकर ट्रोल

वीडियो में देखा जा सकता है कि, राखी सावंत बिना हेलमेट पहने बाइक राइड का मजा ले रही हैं। इसके अलावा ड्रामा क्वीन ने नो मेकअप लुक कैरी किया हुआ है। जिसकी वजह से राखी सावंत को जमकर ट्रोल किया गया और उनके नो मेकअप लुक का जमकर मजाक उड़ाया।

'काफी डरावनी लग रही हो'

'काफी डरावनी लग रही हो'

राखी सावंत की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सर्जरी करवाकर चेहरे का नूर भी चला गया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पहले तुम्हारा चेहरा क्यूट था और अब प्लास्टिक सर्जरी करवाकर चेहरा बिगाड़ लिया।' एक शख्स ने लिखा- हेलमेट कहां है मैम? तो वहीं एक यूजर ने तो राखी सावंत को डरावनी तक कह दिया। यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'काफी डरावनी लग रही हो'।

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं राखी सावंत

सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं राखी सावंत

ये पहली बार नहीं है जब राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हों। वह जब भी कैमरे के सामने आती हैं तो ऐसी हरकत करती हैं कि वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाती हैं। आए दिन राखी सावंत की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

आदिल को कर रही हैं डेट

आदिल को कर रही हैं डेट

इन दिनों राखी सावंत अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। वह आदिल खान को डेट कर रही हैं। आदिल खान एक बिजनेसमेन हैं और दोनों एक साथ एक ही फ्लैट पर रहते हैं। राखी सावंत आदिल से लगभग 7 साल बड़ी हैं जिसकी वजह से वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+