'मैं क्रांतिकारी नहीं टमाटरकारी हूं...' ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने उगाए टमाटर, वायरल हुआ VIDEO
राखी सावंत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह घर में टमाटर उगाने का तरीका बता रही हैं।
Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह कुछ भी करती हैं तो उनका वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह घर में टमाटर उगाने की तकनीक बता रही हैं।
राखी सावंत ने उगाए टमाटर
विरल भयानी ने राखी सावंत का इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें ड्रामा क्वीन गमले पर टमाटर का पौधा लगाती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद राखी पौधे पर पानी डालती हैं और कहती हैं कि, अब देखना 15 दिनों में खूब सारे टमाटर आ जाएंगे। इसके अलावा उनका माली भी कहता है कि 15 दिन में टमाटर आ जाएगा।

'15 दिन में टमाटर उग जाएंगे'
इसके अलावा राखी सावंत का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि, मैं कोई क्रांतिकारी नहीं हूं मैं टमाटरकारी हूं और सब्जीकारी हूं। मैंने खुद के टमाटर उगाए हैं। 15 दिन में टमाटर उग जाएंगे, माली ने मुझे बताया। इतने टमाटर होंगे कि अगले 7 जन्म तक वो टमाटर काम आएंगे मुझे।'
वीडियो देख फैंस की छूटी हंसी
राखी सावंत का यह वीडियो देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, इतने टमाटर को बर्बाद मत करो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, राखी का भाई है ये पक्का अब तो 15 दिन में आ जाएंगे। एक ने लिखा, 'जा कर पहले एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर के आ।' फिलहाल राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications