बीच सड़क पर राखी सावंत ने खुद को मारा थप्पड़, चक्कर आने पर बैठीं जमीन पर और कहा- मैं भी फ्रिज में जाने वाली थी

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए अपना आपा खो बैठती हैं और कैमरे के सामने खुद को थप्पड़ मारने लगती हैं। रोते हुए राखी सावंत कहती हैं- मैंने आदिल से प्यार क्यों किया?

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों पति आदिल खान दुर्रानी के चलते काफी परेशान नजर आ रही हैं। राखी सावंत इन दिनों अपनी खराब शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह आए दिन पैपराजी के सामने कुछ न कुछ शॉकिंग खुलासे करती नजर आ रही हैं। अब एक लेटेस्ट वीडियो में नजर आ रहा है कि राखी सावंत पैपराजी के सामने अचानक ही खुद को जोर जोर से थप्पड़ मारने लगती हैं। साथ ही वह कैमरे को देखकर फूट-फूटकर रोने लगती हैं। राखी सावंत पैपराजी से कहती हैं- मैं भी फ्रिज में जाने वाली थी, लेकिन बच गई।

पैपराजी के सामने राखी ने खुद को मारे थप्पड़

राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए अपना आपा खो बैठती हैं और कैमरे के सामने खुद को थप्पड़ मारने लगती हैं। रोते हुए राखी सावंत कहती हैं- मैंने आदिल से प्यार क्यों किया? राखी ने आरोप लगाया कि उनका भी कुछ लड़कियों की तरह दुर्भाग्य हो सकता था, जिनकी लाशें फ्रिज में मिली थीं। उन्होंने कहा- मैं भी फ्रिज में ही जाने वाली थी.. लेकिन बच गई।

राखी ने कहा- मैं फ्रिज में जाने वाली थी

राखी ने कहा- मैं फ्रिज में जाने वाली थी

राखी सावंत वीडियो में कहती हैं- मैं इतनी नासमझ कैसे हो गई। मुझे खुद को मारने का जी कर रहा है। मैं उसकी कही सारी बातें मान रही हूं। मैं घर पर एकदम मुस्लिम लड़की की तरह रहती हूं। राखी ने आगे कहा- आदिल ने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें तब अपनाऊंगा जब तुम मुस्लिम बन जाओगी। मैं नमाज पढ़ती हूं। हिजाब पहनती हूं। उसकी तरह खाना भी खाती हूं।

राखी सावंत को आया चक्कर

राखी ने बताया कि वह मैसूर जा रही हैं ताकि वह आदिल के केस को कोर्ट में अपने आंखों से देख सकें। पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत लगभग बेहोश हो गई थीं। वह जमीन पर बैठ गईं और उन्होंने कहा- मुझे चक्कर आ रहा है, मेरा सिर घूम रहा है, मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। वह रोने लगीं और कहा- आज उस लड़की की रिकॉर्डिंग और मैसेज आए हैं, ऐ खुदा, ऐ खुदा मेरे पर रहम करो कोई।

राखी ने कहा- मैं अपनी कार में जाऊंगी

एक दूसरे वीडियो में राखी सावंत ने आरोप लगाया कि आदिल ने उसके पैसे से 6-7 कारें खरीदी थीं। राखी ने इस पर कहा- ये गाड़ी मेरी है, हमने 6-7 गाड़ियां ली मेरे पैसे से, एक गाड़ी में तो घुमू। ऑटो में घूमने से तो अच्छा है। उसने मेरे ही पैसे से 6-7 कारें लीं, कम से कम मुझे ऑटो रिक्शा में संघर्ष करने के बजाय अपनी कार में घूमना चाहिए।

आदिल की धमकी से डरीं राखी सावंत

इससे पहले राखी सावंत ने एक वीडियो में कहा था- आदिल ने कहा कि आर्थर रोड जेल में बहुत बुरा होता है। बहुत काम करवाते हैं, पैर दबवाते हैं, बहुत मारते हैं लेकिन मैं बाहर आऊंगा, उसके बाद तुम्हारा क्या होगा। मैं तिहाड़ जेल में कई डॉन से मिला हूं। राखी ने कहा कि उन्हें आदिल की इस धमकी से अब डर लग रहा है।

लोगों ने उड़ाया राखी का मजाक

लोगों ने उड़ाया राखी का मजाक

राखी के इन इमोशन्स को देखने के बाद, लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। राखी सावंत का ये ड्रामा देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- राखी सावंत सीजन 2 एपिसोड नंबर 633। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- फालतू का नाटक है इसका रोज का। एक शख्स ने लिखा है- राखी कहती है कि इसके बास 6-7 गाड़ी है पर ये पैसा कमाती कैसे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+