राखी सावंत ने दिखाए आदिल से हुई शादी के सबूत, बोलीं- वो मुझे फेमस होने के लिए यूज कर रहा था और मैं इस्लाम....

Rakhi Sawant On Adil Khan: सोशल मीडिया सेंसेशन और ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ हुए विवादों के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपको बता दें कि राखी ने अपने पहले पति रितेश सिंह से अलग होने के बाद मैसूर के बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। राखी के अनुसार उन्होंने आदिल के कहने पर अपना धर्म और नाम भी बदल लिया था। लेकिन शादी की बात सार्वजनिक होते ही राखी सावंत और आदिल के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। इसके बाद राखी ने आदिल पर धोखेबाजी, शारीरिक और मानसिक शोषण से लेकर पैसे लेकर भागने तक का आरोप लगाया था।

राखी ने पेश किए अपनी शादी के सबूत
राखी सावंत के आरोपों के चलते आदिल खान को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि अब आदिल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं और लोगों के सामने राखी की बेवफाई का सबूत पेश कर रहे हैं। राखी भी पलटवार करते हुए आदिल को झूठा साबित करने में लगी हुई हैं। राखी ने एक बार फिर अपने दूसरे पति आदिल के साथ हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में आदिल खान दुर्रानी उनसे काम दिलाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। राखी ने आदिल के साथ अपनी शादी (निकाह) की तस्वीरें भी सबूत के तौर पर लोगों के सामने रखी हैं।

Rakhi Sawant

पुरानी पर्सनल चैट का हुआ खुलासा
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने और आदिल के बीच की कुछ पुरानी पर्सनल चैट का खुलासा किया है जहां मैसेज में आदिल इंडस्ट्री में काम मांगते दिखाई दे रहे हैं। आदिल ने मैसेज में लिखा है- मेरे लिए गाने ले आओ यार, मैं लॉकअप या बिग बॉस में भी जाना चाहता हूं। मुझे इस इंडस्ट्री में कुछ करना है। वहीं इसके जवाब में राखी ने लिखा है- ओके डियर।

'आदिल खान ने मेरा इस्तेमाल किया था'
मैसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए राखी सावंत ने कैप्शन में लिखा है - मुझे पता था कि उसने फेमस होने लिए और बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए ये सब कुछ किया था। उसने पॉपुलैरिटी पाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया। मैंने इस्लामिक नियमों का पालन किया और अब उसने मुझे धोखा दे दिया। राखी सावंत ने अपनी एक और पोस्ट में अपनी शादी का सर्टिफिकेट भी शेयर किया है जो उर्दू भाषा में लिखा हुआ है।

राखी सावंत ने शेयर किया शादी का सर्टिफिकेट
इसके साथ ही राखी और आदिल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के सर्टिफिकेट पर दोनों के साइन भी दिखाई दे रहे हैं। राखी ने लिखा है- आदिल के साथ निकाह और यहां तक ​​कि अपना मुस्लिम नाम भी कबूल कर लिया है... सर्टिफिकेट पर फातिमा लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है। राखी ने आगे लिखा है- ये उस दिन का मेरा मैरिड सर्टिफिकेट है। मैंने उससे शादी कर ली है। मैंने कमला पढ़ा और वहां मेरा नाम फातिमा लिखा है और मेरा बेवकूफ पति सबको बता रहा है कि मैं मुस्लिम नहीं हूं, उस पर शर्म आती है मुझे। क्या उसे इस्लाम का ज्ञान है, क्या वह मुसलमान है।

राखी ने कहा- आदिल ने मुझे बर्बाद कर दिया
कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत एक ऑटो में बैठी नजर आई थीं और उन्होंने पैपराजी से कहा था- देखो मेरी हालत क्या हो गई है। अब मैं गाड़ी में बैठने लायक भी नहीं रही। आदिल ने मेरी हालत क्या कर दी है, देख लो सब। उसने मुझे सड़क पर ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ऑटो में बैठकर 'मेरा जीवन कोरा कागज गाना' गुनगुनाने लगती हैं और कैमरे पर कहती हैं- मेरी जिंदगी कटी पतंग हो गई है। आदिल ने मेरा सब बर्बाद कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+