पति की मौत के बाद Sidharth ही थे सहारा, अब उनके भी जाने के बाद टूट गई मां, राखी ने बताया हाल
मुंबई, 04 सितंबर: 40 साल की उम्र में टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी सदमे में हैं। हालांकि, अभी उनके फैंस को इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे है कि वो दुनिया छोड़कर जा चुके है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

राखी सांवत ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
बता दें, इंस्टाग्राम पर राखी सावंत ने यह वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राखी सावंत बेहद ही इमोशनल नजर आ रही हैं। वहीं, इस वीडियो में राखी सांवत ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनकी मां रीता शुक्ला का क्या हाल है।
राखी सांवत ने बताया सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला का हाल
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए राखी सांवत कह रही हैं कि,
मैं अभी सिड (सिद्धार्थ शुक्ला) के घर से लौटी हूं और उनकी मां से मिली। पूरा घर सूना लग रहा है। मैं बता नहीं सकती कि अभी उनकी मां का क्या हाल है। आंखों में आंसू हैं, लेकिन वह होश में नहीं हैं। वह बस यही कह रही थीं कि चला गया, वो चला गया।

सिद्धार्थ की मां रीता की हालत बेहद खराब
मैंने उनसे कहा कि वह कहीं नहीं गया है। उनकी आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। शरीर चला गया है, आत्मा नहीं। वह आपके साथ है, आपके खून में, आपके दिल में। उनके घर की स्थिति बिलकुल ठीक नहीं है। सब लोग बेहद सदमे में हैं। राखी ने कहा कि सिद्धार्थ की मां होश में नहीं हैं। उनकी हालत बेहद खराब है। इस दौरान राखी की आंखों से आंसू टपक पड़े।
राखी ने कहा प्लीज वापस आ जाओ सिड
वीडियो शेयर करते हुए राखी ने लिखा, 'मैं बहुत इमोशनल हूं और ये काफी बुरा हुआ। सिड प्लीज वापस आ जाओ। तुम्हारी मां इंतजार कर रही है। बहुत हुई छुप्पा छुप्पी, मां बुला रही है भाई आजा। बता दें कि राखी ने इसके अलावा एक ओर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में राखी की आवाज आ रही है, 'सिडनाज को दुनिया कभी नहीं भूल पाएगी। सिड हमेशा सबके दिल में रहेगा।

हमेश दिल में रहेगा सिड: राखी सांवत
बिग बॉस की हिस्ट्री में सिड हमेशा रहेगा। राखी सावंत के दिल में उसका भी सिड हमेशा रहेगा। हम सब आपको हमेशा प्यार करेंगे सिड। राखी आगे बोलती हैं, 'अपने मां-बाप को प्यार करें। सभी की गलतियां माफ करें, रात को सोने से पहले भगवान से प्रार्थना करें कि सुबह सूरज की किरणें आपको दिखें और आप एक नई जिंदगी जिएं। भगवान मेरे भाई सिड को स्वर्ग में ऐसी जगह देना जो किसी को ना मिली हो।'

ब्रह्मकुमार रीति रिवाज किया सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ शुक्ला का 3 सितंबर 2021 को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज से किया गया। ब्रह्मकुमारी रीति रिवाज खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला को मुखाग्नि दी गई। सिद्धार्थ की मां रीता शुक्ला, उनकी बहनें, परिजन, शहनाज गिल के अलावा लगभग सारे टीवी हस्ती अभिनेता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर मौजूद थे। सिद्धार्थ शुक्ला की एक आखिरी झलक पाने के लिए श्मशान घाट पर उनके फैंस का हुजूम उमड़ा पड़ा था।
Recommended Video

पति की मौत के बाद Sidharth ही थे सहारा
रीता शुक्ला की मानें तो सिद्धार्थ और उनकी बहनों के सिर से पिता का साया को पहले ही उठ चुका था। अब सिद्धार्थ ही सभी का सहारा थे। सिद्धार्थ के जाने के बाद मानों परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। सिद्धार्थ की मौत के साथ परिवार का एक और सदस्य हमेशा के लिए चला गया। पीछे रह गया तो भारी दुख, गहरी मायूसी और आंसुओं से भरी आंखें। सिद्धार्थ शुक्ला की मां एक्टर की अंतिम यात्रा के दौरान बेहद मायूस दिखीं।












Click it and Unblock the Notifications