अंबानी परिवार ने इस एक्ट्रेस को नहीं दिया इनविटेशन, सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा, कहा-'आपने क्यों नहीं बुलाया'
Rakhi Sawant On Ambani Function: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन अब भले ही समाप्त हो चुका है लेकिन इसके बावजूद चारों तरफ इसी के चर्चे हैं। कई ऐसे बॉलीवुड सितारे हैं जो कि फंक्शन में शामिल नहीं हुए या फिर उन्हें न्योता नहीं मिला। अब इस लिस्ट में एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने न्योता ना मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राखी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग पर ना बुलाने के लिए दुख जाहिर किया। अब सोशल मीडिया पर फैंस उनका खूब मजाक उडा रहे हैं।

राखी सावंत अपनी इस वीडियो में कह रही हैं कि, 'अंबानी जी आपने मुझे अपनी शादी में बुलाया क्यों नहीं। अगर आप बुलाते तो मैं स्टेज क्या कुर्सियां भी तोड़ देती। आपने अब तक मेरा डांस भी नहीं देखा है ये रिहाना और एकॉन मेरे सामने सब मूंगफली है। आपने सबको बुलाया और उन्हें हजार और करोड़ों रुपये दिए हैं इसके बावजूद रिहाना ने फटे कपड़े पहने हुए थे। अगर मैं आती तो हॉट कपड़े पहनती।'
राखी सावंत ने आगे कहा कि, 'मैं अपने कपड़ों से आपके फ्लोर का पोछा भी लगा देती। मुझे बुलाने के कई सारे फायदे थे। मैं आपको एंटरटेन करती, जितने आपके गेस्ट आए थे खाना खाने के बाद उन सबके बर्तन भी धो देती। सबके कमरे भी साफ कर देती, मैं क्या-क्या नहीं करती। आपने हजार-करोड़ खर्च करके किन को बुला लिया लेकिन मुझे नहीं बुलाया।'
राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग कमेंट कर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वही बात करें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तो उसमें क ऐशे सेलिब्रिटी थे जो नहीं नजर आए। इस लिस्ट में देओल परिवार, करण जौहर, कंगना रनौत, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, प्रियंका चोपड़ा जैसी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications