माइक लेकर स्टेज पर बैठ गईं राखी सावंत, दहाड़े मारकर रोने लगीं और कहा- मैं इंसान नहीं हूं क्या
Rakhi Sawant Viral Video: म्यूजिक वीडियो के लॉन्च इवेंट में राखी अपनी पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गईं और कैमरे के सामने ही दहाड़े मार मारकर रोने लगीं।

Rakhi Sawant Viral Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले कई महीनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वह हर रोज कैमरे पर कुछ न कुछ नया कहकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं और मीडिया औरलोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने लगती हैं। राखी सावंत के शिकायत के आधार पर ही उनके पति आदिल खान दुर्रानी फिलहाल जेल में हैं लेकिन राखी अभी भी उनको याद कर कहीं भी फूट फूटकर रोने लग जाती हैं। इस समय राखी सावंत अपने लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'झूठा' की वजह से चर्चा में छाई हुई हैं। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी रियल लाइफ की झलकियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो लॉन्च प्रोग्राम में भी राखी ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा किया ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

राखी सावंत का नया म्यूजिक वीडियो
हाल ही में राखी सावंत का एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में उनकी रियल लाइफ की झलकियां नजर आ रही हैं। कैसे उनको उनके बॉयफ्रेंड ने कार गिफ्ट की। कैसे उनकी शादी हुई। कैसे उनको धोखा मिला और कैसे उनकी मां का निधन हुआ। इस तरह की तमाम चीजें इस वीडियो में दिखाई गई हैं। इस वीडियो के लॉन्च इवेंट में राखी अपनी पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गईं और कैमरे के सामने ही दहाड़े मार मारकर रोने लगीं।
माइक पकड़कर रोने लगीं राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत के इस नए म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान हैं। इसके प्रोड्यूसर अल्तमाश फरीदी हैं और शबाब अली ने इसे लिखा है। राखी के अपोजिट सलमान शेख नजर आ रहे हैं। ये सभी लोग म्यूजिक वीडियो झूठा के लॉन्च इवेंट पर पहुंचे थे। प्रोग्राम में राखी को वीडियो को लेकर कुछ बोलेने के लिए माइक दिया गया। वह पहले दो सेकंड तो नॉर्मल खड़ी रहीं लेकिन बाद में अचानक से जोर जोर से रोने लग गईं।

राखी की हालत देख डर गए मुदस्सर खान
सिर्फ इतना ही नहीं वह रोते रोते स्टेज पर बैठ गईं। राखी के पास में खड़े मुदस्सर खान उनकी इस हालत को देखकर डर गए। वहीं उनके को एक्टर सलमान शेख ने उन्हें सहारा दिया और फिर राखी ने कैमे पर अपने मन की बात कही। राखी सावंत का जो लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह जोर जोर से रोती हुई नजर आ रही हैं।

राखी ने कहा- मैं इंसान नहीं हूं क्या
वीडियों में रोते हुए राखी कहती हैं- लोग कहते हैं राखी सावंत को कौन धोखा दे सकता है। राखी सवांत के साथ क्या बुरा हो सकता है। मैं इंसान नहीं हूं क्या। मैं फीमेल नहीं हूं क्या। मेरे सीने में दिल नहीं है क्या। मैं घर बसाने के सपने नहीं देख सकती क्या।

लोगों ने उड़ाया राखी सावंत का मजाक
आपको बता दें कि राखी सावंत का ये वीडियो देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग जहां राखी के दुख को देखकर दुखी हो रहे हैं वहीं कुछ लोग राखी का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मुदस्सर बेचारा डर गया। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बस करो राखी। इतना ओवर हमेशा नहीं करना होता है। कभी नॉर्मल भी रह लिया करो। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऑस्कर दे दो भाई कोई इसे।












Click it and Unblock the Notifications