Rakhi Sawant के भाई ने बताया क्यों एक्ट्रेस को किया गया अरेस्ट? शर्लिन को लेकर कही ये बड़ी बात

राकेश ने कहा कि, राखी ने ऐसा कोई बड़ा क्राइम नहीं किया है। जिससे चिंता हो। वह पुलिस की डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाई इसलिए पुलिस उन्हें लेकर गई है।

Rakhi Sawants brother Rakesh told why the actress was detained Sherlyn Chopra

Rakhi Sawant , मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। राखी सावंत को एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा के द्वारा दर्ज कराए गए केस के मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राखी की गिरफ्तारी की खबर भी शर्लिन चोपड़ा ने खुद ट्वीट करके दी। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था।

राखी को इसलिए पुलिस ने किया अरेस्ट

राखी को इसलिए पुलिस ने किया अरेस्ट

राखी को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके भाई ने कहा कि, उनका परिवार गिरफ्तारी को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि उन्होंने कोई गंभीर अपराध नहीं किया है। उन्होंने बताया कि, राखी को पुलिस ने इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि राखी पुलिस द्वारा दी गई समय सीमा के भीतर पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुई थी। राखी के भाई शर्लिन और राखी के इस झगड़े को लेकर कई बातें सामने रखी हैं।

राखी के साथ मौजूद हैं उनके पति आदिल

राखी के साथ मौजूद हैं उनके पति आदिल

टाइम्स नाउ की खबर के मुताबिक, राखी के भाई राकेश ने बताया कि, ये शर्लिन चोपड़ा और राखी का कोई पर्सनल मैटर हुआ था बीच में, उस चीज के उपर ही शायद राखी को बुलाया था और शायद वो जो पुलिस की कार्रवाई होती है। उसमें नहीं जा पाई थीं। क्योंकि मम्मी की तबियत बहुत खराब है। राकेश ने कहा कि उनके परिवार के कुछ सदस्य, वकील और राखी के पति आदिल उनके साथ हैं।

राखी की मां आईसीयू में एडमिट हैं

राखी की मां आईसीयू में एडमिट हैं

राकेश ने बताया कि, मां की तबियत बहुत खराब है, उन्हें आईसीयू में रखा गया है। राखी अस्पताल भी नहीं आ पाई। मुझे बाद में पता चला कि, राखी को हिरासत में लिया गया है। राखी के साथ उसके परिवार को लोग और वकील मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि, राखी ने ऐसा कोई बड़ा क्राइम नहीं किया है। जिससे चिंता हो। वह पुलिस की डेडलाइन को पूरा नहीं कर पाई इसलिए पुलिस उन्हें लेकर गई है।

शर्लिन को ऐसा कुछ करना शोभा नहीं देता: राकेश

शर्लिन को ऐसा कुछ करना शोभा नहीं देता: राकेश

राकेश ने बताया कि, पुलिस जिस मामले में लेकर गई है। उससे संबंधित कार्रवाई पूरी होने के बाद राखी घर वापस आ जाएंगी। शर्लिन पर भड़कते हुए राकेश ने कहा कि, राखी महाराष्ट्र की जान है। शर्लिन को ऐसा कुछ करना शोभा नहीं देता है। हमारा भगवान हमारे साथ में है, और मां का आर्शीवाद हमारे उपर है। राखी को कुछ नहीं होगा, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

अब राखी शर्लिन के खिलाफ दर्ज कराएंगी एफआईआर

अब राखी शर्लिन के खिलाफ दर्ज कराएंगी एफआईआर

उन्होंने कहा कि राखी की वापसी पर शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने कहा कि राखी सावंत को आगे की पूछताछ के लिए अंबोली पुलिस स्टेशन लाया गया, जिसके बाद उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि राखी सावंत की अग्रिम जमानत अर्जी बुधवार को मुंबई की एक सत्र अदालत ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+