क्या आदिल के बाद Rakhi Sawant को फिर से हुआ प्यार? तीसरी शादी को लेकर खुद दिया बड़ा हिंट
हाल ही में खबर आई कि आदिल से अलग होने के बाद राखी सावंत को फिर से प्यार हो गया। इस शख्स का नाम लकी सिंह बताया जा रहा है। अब राखी ने खुद इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
Rakhi Sawant New Relationship: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपने काम से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वह अपनी टूटी हुई शादी से काफी परेशान थीं और कई बार उन्होंने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई। लेकिन अब खबर आ रही है कि राखी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार लौट आया है।
राखी को फिर से हुआ प्यार?
खबरों के मुताबिक, एक बार राखी सावंत की लाइफ में एक मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है। एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी को तलाक देने के बाद अब राखी को तीसरी बार फिर प्यार हो गया। इस शख्स का नाम लकी सिंह बताया जा रहा है। अब राखी ने खुद इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है।

एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
राखी सावंत ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं लक्की को पसंद करती हूं, वह हैंडसम भी बहुत हैं। लेकिन पसंद और प्यार में यहां फर्क है. लक्की और मैं सिर्फ दोस्त हैं। आगे भगवान जाने हम दोनों का क्या होगा"। इसके अलावा राखी ने ये भी बताया कि, लकी सिंह कनाडा के रहने वाले हैं और दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
ऐसे हुई थी लकी और राखी की मुलाकात
वहीं लकी सिंह ने बताया कि उन दोनों की मुलाकात आदिल संग शादी होने से पहले हुई थी। राखी और लकी की एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। वहीं लकी ने राखी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'भले ही वह कैमरे के सामने कितना भी ड्रामा कर लें लेकिन असल जिंदगी में काफी साफ दिल की नेक इंसान हैं।'
तीसरी बार शादी करने पर बोली राखी
इसके बाद राखी सावंत ने लकी से आकर्षित होने पर बात की। उन्होंने कहा कि, अगर अट्रैक्शन है भी तो दिक्कत क्या है? सीधे तौर पर, आज के समय पर मैं बहुत बुरी तरह टूटी हुई हूं। आदिल ने मेरा इस्तेमाल किया और बिग-बॉस में आने के लिए उसने मुझसे शादी की। इसके अलावा राखी ने कहा अगर वह अब शादी करेंगी तो एक मुस्लिम लड़के से ही करेंगी। क्योंकि बार-बार किसी लड़के के लिए वह धर्म नहीं बदलना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications