राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल को बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस बोलीं- प्यार करना गुनाह है?

प्यार-मोहब्बत के बीच राखी सांवत ने एक ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। राखी सावंत ने आरोप लगाया कि उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

मुंबई, 4 अगस्तः पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के प्यार में गोते लगाती हुईं नजर आ रही हैं। एक्स पति रितेश से तलाक लेने के बाद आदिल खान उनकी जिंदगी में आए। उसके बाद से दोनों एक-दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। आदिल ने राखी को अब तक कई महंगे गिफ्ट्स भी दिए हैं जिसमें दुबई में एक आलीशान फ्लैट, बीएमडब्ल्यू कार और एक डायमेंड नेकलेस सेट शामिल है। दोनों के बीच इतना प्यार है कि वह पैपराजी के सामने भी अपना प्यार जताने से नहीं कतराते हैं। इसी प्यार-मोहब्बत के बीच फिलहाल राखी सांवत ने एक ऐसा आरोप लगाया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। राखी सावंत ने आरोप लगाया कि उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

आदिल को मिली जान से मारने की धमकी

आदिल को मिली जान से मारने की धमकी

राखी सावंत ने पैपराजी के सामने कहा कि उनके बॉयफ्रेंड आदिल को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। राखी का दावा है कि ये कथित धमकियां आदिल को बिश्नोई गैंग की तरफ से मिल रही हैं। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने फोन पर आई इस धमकी को कौमरे पर दिखाया है। हालांकि राखी सावंत ने बिश्नोई गैंग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह आदिल खान से दूर रहे।

आदिल मेरा प्यार है, उसे कुछ नहीं होने दूंगी

बॉयफ्रेंड को मिली धमकियों पर पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हमने आपका क्या बिगाड़ा है? आप हमें क्यों धमकी दे रहे हैं? आदिल मेरा प्यार है। मैं उसके बिना जी नहीं सकती. अगर मेरे आदिल को कुछ हो गया तो...हमने प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं किया। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राखी बोलीं- बहन का घर बसाओ, उजाड़ो मत

राखी बोलीं- बहन का घर बसाओ, उजाड़ो मत

राखी ने कैमरे पर आगे कहा- आदिल को धमकी देना बंद करो क्योंकि उससे पहले तुम लोगों को मुझे खत्म करना होगा। तुम मुझे क्यों मारोगे? क्या किसी से प्यार करना गुनाह है? क्या तुमने कभी किसी से प्यार नहीं किया? मेरे आदिल को कुछ नहीं होना चाहिए। इस बात को गंभीरता से लो। इसका क्या मतलब है? तुम मेरे भाई हो। बहन का घर बसाओ, उजाड़ो मत। मैं इस धमकी से शॉक्ड में हूं।

दाऊद हसन नाम के व्यक्ति ने भेजा मैसेज

दाऊद हसन नाम के व्यक्ति ने भेजा मैसेज

राखी ने कैमरे पर फोन में आया धमकी भरा मैसेज भी लोगों को दिखाया, जो कथित तौर पर दाऊद हसन नाम के किसी शख्स ने भेजा है। उस मैसेज में लिखा है- हम तुम्हें मार देंगे, बिश्नोई गैंग से धमकी। राखी सावंत से दूर रहो। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को भी ऐसे ही जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें लेटर भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

दुबई में राखी और आदिल कर रहे थे मस्ती

दुबई में राखी और आदिल कर रहे थे मस्ती

जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ दुबई में मस्ती करती दिखी थीं। दोनों ने वहां खूब इन्जॉय किया था। दोनों को पाकिस्तानी रेस्तरां में खाने का मजा लेते देखा गया। इसके अलावा आदिल ने राखी को एक बहुत ही कीमती नेकलेस भी गिफ्ट किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+