VIDEO: राखी सावंत ने सड़क किनारे बच्चों के साथ खोला रोज़ा,स्ट्रीट पर जमकर हुई इफ्तारी पार्टी

मुंबई, 26 अप्रैल: अक्सर अपने अजीबो-गरीब अंदाज के चलते चर्चा में रहने वाली ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार राखी ने अपने इस नेक काम से फैन्स का दिल जीत लिया है। राखी सावंत गरीबों की मदद करती दिखीं। राखी सावंत हाथों में खाने की थैलियां लेकर सड़क किनारे मजदूरों के बीच पहुंचती हैं। राखी सावंत ने कहा कि, आज उनके साथ वह रोजा खोलेंगी। वह गरीबों में खाना-पीना बांटती नजर आईं।

राखी की दिल छू जाने वाली इफ्तार पार्टी

राखी की दिल छू जाने वाली इफ्तार पार्टी

राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया जहां राखी, सड़क किनारे गरीब लोगों को खाना बांटती नजर आ रही हैं और उनसे पूछ रही हैं कि क्या वो राखी के साथ अपना रोजा खोलेंगे। क्या आपलोग रेडी हैं मेरे साथ रोजा खोलने के लिए?' इसके बाद राखी कुछ गरीब लोगों की भीड़ के बीच पहुंच जाती हैं और सबको बैठने के लिए कहती हैं। राखी खाने के पैकेट्स से मिठाइयां, चिप्स, जूस उन लोगों में बांटती हैं। इसके बाद वह शूट कर रहे कैमरामैन को बीच में बुलाती हैं और उससे सबकुछ शूट करने को कहती हैं।

राखी ने दिया शानदार मैसेज

राखी द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में वह गली के बच्चों को गुलाब जामुन, हलवा, जूस, कचौरी और कई अन्य व्यंजन बांटती नजर आ रही हैं। भव्य भोज को देख हर कोई खुश और उत्साहित नजर आया। इसके बाद वह शूट कर रहे कैमरामैन को बीच में बुलाती हैं और उससे सबकुछ शूट करने को कहती हैं। राखी सबसे कहती हैं कि जो दिया वो सब मिलकर बांटकर खाओ और फिर कहती हैं, 'चलो सबलोग मेरे लिए प्रार्थना करो। सभी उनके लिए प्रार्थना करते हैं, महिलाएं कहती हैं- दुआ मिलेगा।

राखी की इस इफ्तार का हर कोई हुआ फैन

राखी की इस इफ्तार का हर कोई हुआ फैन

राखी ने वीडियो को कैप्शन दिया, "आज बहुत खुश हूं कि मैंने स्ट्रीट (एसआईसी) पर देवताओं के बच्चों के साथ इफ्तारी पार्टी की। इसके बाद राखी सभी को खाना और मिठाईयां बांटती दिखाई देती हैं और सबको अपना परिचय देते हुए बताती हैं कि वो राखी सावंत हैं। राखी के इस वीडियो पर उनके बिग बॉस के साथी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी ने भी कमेंट्स में उन पर प्यार बरसाया।

फैन्स ने कमेंट बॉक्स में बरसाया प्यार

फैन्स ने कमेंट बॉक्स में बरसाया प्यार

राखी के नए वीडियो पर एक यूजर्स ने लिखा कि, 'अन्न दान ही महादान है, राखी जी आपको बहुत सारी दुआ मिल जाएगी, आप का दिल बड़ा नेक है , आप बहुत ही अच्छी इंसान हो।' एक ने कहा है- राखी जी दिल से सलाम। फैन्स उनती तारीफें करते नहीं थक रहे। एक ने कहा है- राखी जी की बात ही अलग है, इस तरह दान करते हुए नहीं देखा किसी ऐक्ट्रेस को।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+