रितेश से ब्रेकअप के 1 हफ्ते बाद ही राखी ने बनाया दूसरी शादी का प्लान, बताया ऐसा चाहिए दूल्हा
मुंबई, फरवरी 19। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एकबार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में रितेश के साथ अपना रिश्ता खत्म करने के बाद राखी सावंत ने 1 हफ्ते के अंदर ही नई शादी की प्लानिंग शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी सावंत ने रितेश से ब्रेकअप के बाद दूसरी शादी का मन बना लिया है और इसके लिए वो लड़के की तलाश कर रही हैं।

पिता चाहते थे पुलिस अफसर से हो शादी- राखी सावंत
राखी सावंत ने बताया है कि अब उन्हें दूसरी शादी के लिए किस तरह के लड़के की तलाश है। राखी का कहना है कि उनके पिता की हमेशा से यही इच्छा थी कि उनकी शादी एक पुलिस अफसर के साथ हो, लेकिन उनकी इच्छा बिल्कुल अलग है। राखी का कहना है कि मैं अपनी मर्जी से दोबारा शादी की सोच रही हूं, इसके लिए मैंने पहले से प्लानिंग कर ली है।

अब क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं राखी
राखी सावंत ने अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग को लेकर कहा है कि वो अब एक क्रिकेटर से शादी करना चाहती हैं। उनका कहना है कि क्रिकेटर से शादी करने के बाद वो IPL में जाएंगी और अपने पति का स्टेडियम में चौके-छक्के मारते हुए देखूंगी। राखी की इस इच्छा से साफ हो गया है कि राखी अब दूसरी शादी के लिए क्रिकेटर की तलाश कर रही हैं।

रितेश के लिए रोती हुईं नजर आई थी राखी सावंत
आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 15 की कंटेस्टेंट रहीं राखी सावंत पिछले कुछ दिनों के अंदर रितेश के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ दिन पहले तक राखी रितेश के लिए रोती हुईं भी दिखी थीं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर राखी ने कहा था, 'मैं कमजोर नहीं हूं। आई लव यू देश की जनता। आई लव यू मीडिया। आई लव यू रितेश, हमेशा... मेरा दिल तुम्हारे लिए धड़कता है।'












Click it and Unblock the Notifications