Rakhi Sawant को एक्स पति से फिर हुआ प्यार! अब आदिल खान दुर्रानी का क्या होगा? सौतन को दी ऐसी सलाह
Rakhi Sawant Ritesh Patchup: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने एक्स पति आदिल खान दुर्रानी पर गंभीर आरोप लगाती रहती हैं। वहीं आदिल ने बीते दिनों राखी पर फरार होने का आरोप लगाया था जिसके बाद अब एक्ट्रेस खुद मीडिया के सामने आईं।
आदिल ने कहा था कि राखी सावंत जैसे ही भारत आएंगी उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। ऐसे में एक्ट्रेस अब खुद पैपराजी के सामने आ गईं। लेकिन इस दौरान वह अकेली नहीं थी बल्कि एक्स पति रितेश भी साथ थे। दोनों को लंबे समय बाद एकसाथ देखा गया जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि राखी का रितेश से वापस पैचअप हो गया है।

सोशल मीडिया पर राखी सावंत और उनके एक्स पति रितेश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान राखी उनके साथ काफी खुश नजर आईं जिसे देखकर तमाम फैंस भी हैरान रह गए। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का सवाल उठा रहे हैं कि राखी की लाइफ में वापस उनके पुराने प्यार की एंट्री हो गई है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत और रितेश ने आदिल खान दुर्रानी को जमकर खरी-खोटी सुनाई और उनकी पत्नी सोमी को खास सलाह दी। राखी ने कहा कि, 'कोई भी प्रॉपर्टी उसके नाम मत करना। मेरा तो ये सारा जेवर लेकर भाग गया। जो जेवर मुझे रितेश ने गिफ्ट किए थे। साढ़े तीन करोड़ का चेक मेरे पास है, जो बाउंस हो गए हैं।'
इसके अलावा रितेश ने आदिल की पत्नी सोमी को सलाह देते हुए कहा कि, 'सोमी को हम लोग बोलना चाहेंगे कि आप अपने पैसों का कंट्रोल करना और इसको बिल्कुल भी मत देना और ना ही कोई प्रॉपर्टी इसके नाम पर करना। ऐसे बहुत सारे मामले हैं, जो धीरे-धीरे खुलने में आएंगे। ये केस राखी को मेंटली टॉर्चर करने का था। राखी को हार्ट अटैक आ जाए या वो सुसाइड कर ले।' अब सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी ने कोर्ट मैरिज की थी लेकिन एक महीने में ही दोनों की शादी टूट गई। इस दौरान एक्ट्रेस ने आदिल पर कई गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी वजह से आदिल को कुछ महीने तक जेल में रहना पड़ा। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद से आदिल ने राखी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब देखना होगा क्या राखी को पुलिस गिरफ्तार करती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications