7 महीने पहले ही आदिल से शादी कर चुकी थीं राखी सावंत, बोलीं- मैं परेशान हूं, मुझे निकाह छिपाने को किया था मजबूर
Rakhi Sawant Marriage: राखी सावंत ने अपनी और आदिल की शादी को लेकर बताया कि उन्होंने जुलाई 2022 को ही कोर्ट मैरिज कर ली थी लेकिन आदिल ने ही उन्हें इस शादी के बारे में लोगों को बताने से मना किया था।

Rakhi Sawant Marriage: सोशल मीडिया की सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में राखी सावंत ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह कर लिया है। गत 11 जनवरी 2023 को ही राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और आदिल की शादी की तस्वीरें शेयर की थी। जिसे देखने के बाद से ही लोग राखी और आदिल को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। राखी सावंत की निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हालांकि राखी सावंत ने अब जाकर बताया है कि उन्होंने ये निकाह जुलाई 2022 में किया था। उन दोनों ने जुलाई 2022 में कोर्ट मैरिज की थी। राखी सावंत ने अपनी निकाह की खबरों पर मुहर लगाते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी शादी की पूरी डिटेल को शेयर किया है। राखी सावंत ने बताया कि कब और कैसे उन्होंने आदिल के साथ शादी की थी और क्यों इस शादी को उन्हें लोगों से छिपाना पड़ा।
जुलाई 2022 में ही राखी सावंत ने कर ली थी शादी
ई-टाइम्स के साथ बातचीत में राखी सावंत ने अपनी शादी की खबरों पर कहा- मैंने और आदिल ने शादी कर ली है। हमने 2 जुलाई 2022 को ही शादी कर ली थी। कोर्ट मैरिज के साथ ही हमने निकाह सेरेमनी भी की थी। मगर आदिल ने मुझे इस शादी को सबके सामने लाने से रोका था और इसीलिए मैंने पिछले सात महीने से इसे राज ही रखा था। राखी ने आगे बताया- आदिल को लगा था कि अगर हमारी शादी के बारे में लोगों को पता चल गया तो वह अपनी बहन के लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे। आदिल को लगता है कि अगर वह मेरे यानी राखी सावंत के साथ जुड़ेंगे तो उनको सिर्फ बदनामी ही मिलेगी।

पूर्व पति के बारे में राखी सावंत ने कही ये बात
राखी सावंत ने अपने पूर्व पति रितेश के बारे में बात करते हुए कहा- रितेश से शादी करना मेरी सबसे बड़ी भूल थी। मैंने बिग बॉस में रहते हुए काफी कुछ सीखा है। अगर मैं उसके साथ बिग बॉस में नहीं गई होती तो मैं कभी पूरा सच नहीं जान पाती। मेरी शादी उनके साथ लीगल थी मगर उन्होंने पहली पत्नी से तलाक नहीं लिया था इसलिए मैंने ही उन्हें छोड़ने का फैसला किया था।

7 महीने बाद क्यों किया शादी का खुलासा
राखी सावंत ने आदिल से शादी के बारे में कहा- रितेश से अलग होने के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मगर जब आदिल मेरी जिंदगी में आए तो लाइफ अच्छी लगने लगी। आदिल ने ही मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था और मैं इस मौके के लिए इंतजार नहीं करना चाहती थी। इसीलिए पिछले साल ही हमने शादी कर ली थी। राखी सावंत ने आगे बताया- आदिल के परिवार ने मुझे अभी तक बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया है। मैं मां बनना चाहती हूं और अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाना चाहती हूं।
क्या राखी सावंत और आदिल के बीच कुछ गड़बड़ है
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि आदिल खान और राखी सावंत के रिश्ते में सबकुछ सही नहीं चल रहा था। जब राखी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हाल ही में जब मैं बिग बॉस मराठी 4 के घर में थी तो बाहर बहुत कुछ हुआ। सही समय आने पर मैं इस बारे में भी बात करूंगी। इस समय, मैं केवल अपनी शादी को बचाना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि दुनिया को पता चले कि मैंने आदिल से शादी कर ली है। मैं बहुत परेशान हूं इसलिए लोगों के सामने मेरी शादी आना जरूरी है।

क्या राखी सावंत को फिर से मिला है धोखा?
राखी सावंत के इस बयान के बाद से लोगों को लग रहा है कि उनके और आदिल के बीच में अभी भी सबकुछ ठीक नहीं है। यही कारण है कि शायद उन्होंने अपने पुराने डॉक्युमेंट्स को शेयर कर अपनी और आदिल की शादी का राज लोगों के सामने खोल दिया है। फिलहाल इस शादी को लेकर आदिल खान को कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आदिल ने न तो अपनी शादी को लेकर मीडिया से कोई बात की है और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications