राखी ने बताया क्यों 2 साल तक छुपा कर रखा था पति को, रितेश को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई,

राखी बोलीं-मैनेज कर रही हूं
बिग बॉस के अपकमिंग वीकेंड का वार में राखी और रितेश के रिश्ते का बड़ा राज खुल सकता है। प्रोमो में राखी सावंत अपने पति रितेश के बारे में रश्मि देसाई से बात करती नजर आ रही हैं। राखी कह रही हैं- वो तो मेरे पास बैठता ही नहीं है। ये सोचकर कि कुछ बाहर निकल जाएगा। इस पर रश्मि देसाई सवाल करती हैं- क्या फिर तूने ऐसे ही शादी कर ली। जवाब में राखी सावंत ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि मैं मैनेज कर रही हूं।

राखी ने कहा- मेरा बिग बॉस कभी खत्म ही नहीं होगा
प्रोमो में राखी बोलती दिख रही है कि, रवीना जी ने एक नाम लिया था, तब मुझे लगा था कि उसकी पहली वाइफ आ गई है। दरअसल रवीना ने पिछले सप्ताह राखी और रितेश के साथ प्रेंक किया था। राखी वीडियो में आगे कहती दिखती है कि, वो इसीलिए तो छुपकर बैठ रहा था, दो साल से बाहर नहीं आया था। इधर भी रखेगा और उधर भी रखेगा तो कैसे चलेगा।राखी की बातें सुनने के बाद रश्मि ने पूछा कि तुम बाहर जाकर भी बिग बॉस खेलोगी? जवाब में राखी ने कहा- मेरा बिग बॉस कभी खत्म ही नहीं होगा।
असली बीबी भी आई सामने
राखी ने सबसे पहले रितेश के बारे में तब बताया था जब वह बिग बॉस 14 में एक प्रतियोगी के तौर पर आई थीं। उन्होंने जुलाई 2019 में उनसे शादी की, लेकिन उनकी पहचान को सबसे लंबे समय तक गुप्त रखा। आखिरकार, उसने यह भी खुलासा किया कि वह पहले से ही शादीशुदा था और उसे रितेश की पहली शादी के बारे में पता नहीं था। वहीं दूसरी ओर एक महिला सामने आई है। जो खुद को रितेश की पत्नी बता रही है। उनसे रितेश का साथ हुई उनकी शादी की फोटो भी शेय़र की हैं।












Click it and Unblock the Notifications