आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोश‍िना पर राखी सावंत ने लगाए ये गंभीर आरोप, कहा- ड्रग्स लेकर करती है ये काम

राखी सावंत ने खुद इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपने हेल्थ का अपडेट दिया और बॉयफ्रेंड के शादी के बारे में उड़ रही अफवाहों का खंडन भी किया।

मुंबई, 31 अगस्तः सोशल मीडिया क्वीन और आइटम गर्ल राखी सावंत फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि उनकी पेट की सर्जरी हुई है और अब वह रिकवरी कर रही हैं। गत 30 अगस्त को ही राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ फिल्म 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर हॉस्पिटल रूम में जमकर डांस कर रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके हाथ में ड्रिप भी लगा हुआ था। इसके बाद राखी ने खुद इंस्टाग्राम लाइव पर आकर अपने हेल्थ का अपडेट दिया और बॉयफ्रेंड के शादी के बारे में उड़ रही अफवाहों का खंडन भी किया।

राखी ने बताया क्यों हुई सर्जरी

राखी ने बताया क्यों हुई सर्जरी

अपने ऑपरेशन के बारे में राखी सावंत ने बताया- मैं अस्पताल में भर्ती हूं। आदिल मेरे साथ हैं। मेरे लिए दुआ करिए कि मैं जल्दी घर चली जाऊं। जल्दी ठीक हो जाऊं। मेरे पेट की सर्जरी हुई है लेकिन अब मैं ठीक हूं। मैं इस ऑपरेशन का करीब ढाई साल से इंतजार कर रही थी लेकिन कोविड के चलते ये संभव नहीं हो पा रहा था। उसके बाद मैं बिग बॉस में चली गई। पेट में एक गांठ थी। अब वो निकाल दी गई है। बिग बॉस से ठीक पहले सोचा था कि ऑपरेशन करवा लूं लेकिन हो नहीं पाया लेकिन अब सब ठीक है।

राखी का रोशिना पर फूटा गुस्सा

राखी का रोशिना पर फूटा गुस्सा

इस इंस्टा लाइव वीडियो में राखी सावंत को कई लोगों ने मैसेज किया और आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना के बारे में बताया। लोगों ने मैसेज के जरिए राखी को बताया कि रोशिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है जिसमें वह आदिल के साथ शादी करने के लिए कह रही हैं। इस पर राखी खूब भड़क जाती हैं। रोशिना पर गुस्सा उतारते हुए वह कहती हैं- उसे भौंकने दो। मेरा आदिल मेरा है और वो मुझे सच्चा प्यार करता है। आदिल धोखेबाज नहीं है। वो मुझसे बहुत प्यार करता है।

राखी सावंत ने लगाए रोशिना पर आरोप

राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा- सभी लड़कियां आदिल के पीछे पड़ी हैं क्योंकि वह बहुत स्मार्ट और हैंडसम है। रोशिना पब्लिसिटी स्टंट करेन में बिजी है। वह जानबूझकर मुझे छेड़ने की कोशिश करती है ताकि मैं भड़क जाऊं। वो शराबी है। खुद को मुस्लमान कहती है और ड्रग्स का सेवन करती है और शराब भी पीती है। राखी ने गुस्से में आगे कहा- मुझसे रोशिना के बारे में बात मत करो और मुझे दुखी मत करो। आदिल उससे बात नहीं करता है। वह खुद पोस्ट करती रहती है। वह कुछ भी करने लगती है।

आदिल पर आया राखी को प्यार

आदिल पर आया राखी को प्यार

राखी सावंत ने वीडियो में आदिल की तारीफ करते हुए कहा- अस्पताल में आदिल ने मेरा साथ दिया। उमैं उससे बहुत प्यार करती हूं। जब मैं ऑपरेशन थिएटर में जा रही थी तब आदिल बहुत रो रहा था। राखी अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहती हैं- मेरा आदिल स्टार बनने जा रहा है। मैंने खुद के लिए निकाला है कोहिनूर हीरा। मुझे बहुत प्यार करता है आदिल। आदिल कभी मुझे धोखा नहीं देगा। हमारा प्यार बहुत सच्चा है। कोई हमें जुदा नहीं कर सकता।

आदिल ने भी राखी पर लुटाया प्यार

आदिल ने भी राखी पर लुटाया प्यार

राखी ने आदिल के साथ शादी के बारे में वीडियो में कहा- अभी हम शादी नहीं कर रहे हैं क्योंकि अभी आदिल की एक बहन है जिसकी शादी होनी है। उसके बाद ही हम शादी करेंगे। इस लाइव में आदिल भी आए थे। उन्होंने राखी के लिए कहा- मेरी गर्लफ्रेंड मेरी जान है और शादी से जुड़ीं जो भी अफवाएं उड़ रही हैं वो सब निराधार हैं। मेरी जिंदगी में अब ऐसा कुछ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+