Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा का उड़ाया मजाक और लगाई फटकार, कहा- 6 महीने बाद फिर लाएगी नया रेप केस

बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा की हरकतों को देख अब राखी सावंत को उनके ऊपर गुस्सा आ गया है। राखी सावंत ने सरेआम कैमरे पर शर्लिन चोपड़ा को खूब खरी खोटी सुनाई है।

Rakhi Sawant On Sherlyn Chopra: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने गत शनिवार को ही बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही पुलिस थाने जाकर उन्होंने अपना बयान भी दिया है। आपको बता दें कि वर्तमान में बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान पर शर्लिन चोपड़ा के साथ साथ कई और मॉडल्स और एक्ट्रेसेस ने साल 2018 में मी टू मूवमेंट के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद साजिद खान को फिल्म इंडस्ट्री में 4 साल के लिए बैन कर दिया गया था। अब बहुत सालों बाद साजिद खान बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। साजिद के खिलाफ शर्लिन चोपड़ा की हरकतों को देख अब राखी सावंत को उनके ऊपर गुस्सा आ गया है। राखी सावंत ने सरेआम कैमरे पर शर्लिन चोपड़ा को खूब खरी खोटी सुनाई है।

शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ की शिकायत

शर्लिन ने साजिद खान के खिलाफ की शिकायत

आपको बता दें कि जब सालों बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को 'बिग बॉस 16' में देखा तो वह भड़क गईं। उन्होंने साजिद का सपोर्ट करने के लिए न सिर्फ बिग बॉस मेकर्स और सलमान खान पर गुस्सा निकाला, बल्कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक चिट्ठी भी लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने साजिद खान को 'बिग बॉस 16' से बाहर निकालने की मांग की थी। अब शर्लिन चोपड़ा की साजिद खान के खिलाफ शिकायत और आरोपों से राखी सावंत गुस्से में आ गईं और उन्होंने शर्लिन को ढेर सारी बातें सुनाई हैं।

राखी सावंत ने शर्लिन को दिखाया गुस्सा

राखी सावंत ने शर्लिन को दिखाया गुस्सा

गत सोमवार को राखी सावंत को उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया। पैपराजी ने जब राखी सावंत से पूछा कि शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है तो इस पर वह क्या कहेंगी। इस पर राखी सावंत अचानक ही कैमरे सामने शर्लिन की नकल उतारते हुए जोर जोर से रोने लगीं। राखी ने पैपराजी से कहा- शर्लिन हर 6 महीने में किसी न किसी पर रेप का केस लगा देती है। वह खुद तो सुधरी हुई नहीं है और दूसरों को सुधारने चली है। राखी सावंत ने आगे कहा- शर्लिन चोपड़ा को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

राखी ने कैमरे के सामने शर्लिन का उड़ाया मजाक

राखी ने कैमरे के सामने शर्लिन का उड़ाया मजाक

राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के रोने का मजाक उड़ाते हुए कहा- पुलिस स्टेशन में मुझे किसी ने नहीं पूछा। मेरा कोई केस नहीं ले रहा। साजिद खान बहुत कसूरवार है, लेकिन एक भी पुलिसवाला केस मेरा नहीं ले रहा। फिर अपने बोल्ड अवतार में लौटते हुए राखी सावंत ने कहा- क्यों लेगा केस पुलिसवाला? जब साजिद कसूरवार ही नहीं है। जब उसके खिलाफ कोई आया ही नहीं है पुलिस स्टेशन में। उसके खिलाफ किसी ने गवाही नहीं दी। कोर्ट ने साजिद खान को फांसी या काला पानी की सजा ही नहीं दी।

रखी ने कहा- तुम चुल्लू भर पानी में डूब जाओ

रखी ने कहा- तुम चुल्लू भर पानी में डूब जाओ

राखी ने शर्लिन पर अपना गुस्सा उतारते हुए कहा- तुम चार किलो का मेकअप लगा के, साड़ी पहन के मीडिया के सामने जाकर दूसरों पर दोष लगाती हो? शर्म नहीं आती तुम्हें। चुल्लू भर पानी में डूब क्यों नहीं जाती। किसी पर दोष लगाने से पहले 10 बार सोचो। ये मीडिया है, दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी।

पहले खुद सुधरो फिर दूसरों को सुधारो

पहले खुद सुधरो फिर दूसरों को सुधारो

राखी सावंत ने पैपराजी से कहा- पुलिस को भी अभी पता चला है कि इसके केस में दम ही नहीं है। ये मैडम रोज सुबह नींद से उठकर आती है और शिकायत करती है कभी मेरे भाई राज कुंद्रा के लिए, कभी मेरे भाई साजिद खान के लिए। क्या प्रॉब्लम है इसकी? अभी 6 महीने रुको, तब किसी और के खिलाफ रेप का केस लेकर आएगी। तुम तो साड़ी पहनना अभी सीखी हो न। तुमने क्या-क्या पहना है और प्लेट में खुद को लेकर गई हो कि खाओ मुझे। ये गलत बात है। पहले खुद सुधरो फिर दूसरों को सुधारो।

साजिद खान हो सकते हैं बिग बॉस से बाहर

साजिद खान हो सकते हैं बिग बॉस से बाहर

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के घर में बॉलीवुड फिल्म मेकर साजिद खान को देखने के बाद शर्लिन चोपड़ा और अन्य एक्ट्रेसेस का पारा चढ़ गया है। शर्लिन डायरेक्टर साजिद खान के खिलाफ पुलिस के पास पहुंच गई हैं। उन्होंने जुहू पुलिस स्टेशन में साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और बयान भी दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शर्लिन चोपड़ा के बयान पर जल्द एक्शन लिया जाएगा और साजिद को समन भेजा जाएगा। साजिद खान को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि साजिद खान को जल्द ही 'बिग बॉस 16' से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+