राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को बताया 'चुड़ैल', बोलीं- 'हां मैं मोटी हूं, पर मेरे पास काम तो है'

शर्लिन चोपड़ा के जवाब में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। राखी ने शर्लिन को चुड़ैल बताया है। राखी का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

Rakhi Sawant reply to Sherlyn Chopra: साजिद खान को लेकर जो मुद्दा गरमाया हुआ है, उससे शायद ही कोई वाकिफ ना हो। डायरेक्टर ने जब से 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली है, बाहर दर्शक बौखलाए हुए हैं। महिला आयोग से लेकर तमाम सेलेब्स तक साजिद को घर से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा भी साजिद खान को घर से बाहर निकालने की जुगत में भिड़ी हैं। आए दिन शर्लिन नए वीडियोज के साथ सामने आती हैं, जिसपर वे साजिद खान पर आरोप लगाती हुई दिखती हैं। लेकिन फिर साजिद को भाई बताने वाली राखी सावंत इस मुद्दे पर कूद पड़ती हैं और शर्लिन को पॉर्न स्टार बताती हैं। दोनों के बीच ये बहस जारी है और दोनों ही एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही हैं। शर्लिन ने राखी को लेकर कहा था कि वे भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड्स लेती हैं। अब इसके जवाब में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है।

क्या बोलीं शर्लिन?

क्या बोलीं शर्लिन?

बीते दिनों शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को लेकर कहा था वो भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड्स लेकर आती हैं और फिर चूस-चूसकर उन्हें कंगाल कर देती हैं। इसके बाद राखी के ब्वॉयफ्रेंड्स भाग जाते हैं। अब इसके जवाब में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। राखी ने शर्लिन को चुड़ैल बताया है। राखी का ये वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

राखी ने दिया जवाब

अब राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा को जवाब देते हुए कहा है कि हर राश्रस को मारने के लिए देवी खड़ी होती है। और हर एक चुड़ैल को मारने के लिए राखी सावंत जन्म लेती है। मैं मोटी हूं। तूने मेरी बॉडी शेमिंग की है लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हां मैंने 50 ब्वॉयफ्रेंड्स रखे हैं। बता क्या कर लेगी। राखी का ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है।

बौखला उठीं राखी?

बौखला उठीं राखी?

राखी ने बौखलाते हुए कहा कि हमारे पास बहुत काम हैं, मैं तो बहुत बिजी हूं। इतनी मोटी होकर भी मैं काम कर रही हूं। राखी ने शर्लिन की एक्टिंग करते हुए कहा कि सिलेब्रिटी के साथ ऐसा हो रहा है, तो नॉर्मल लोगों के साथ क्या होता होगा। तू सिलेब्रिटी है क्या?

'भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड लेती हैं राखी'

'भाड़े पर ब्वॉयफ्रेंड लेती हैं राखी'

बताते चलें कि इससे पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के इल्जामों पर पलटवार करते हुए राखी की एक्टिंग की थी। शर्लिन ने कहा कि राखी सावंत क्या करती हैं, राखी सब्सक्रिप्शन पर ब्वॉयफ्रेंड लेती हैं। शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत को गंदी नाली का कॉक्रोच भी बताया था। शर्लिन इस दौरान काफी भड़की हुई दिखाई दी थीं। हालांकि, फिर राखी भी चुप नहीं बैठीं।

साजिद खान को लेकर बोली ये बात

साजिद खान को लेकर बोली ये बात

इतना ही नहीं, शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान को लेकर कहा था कि हम जल्द ही एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। जिसे लेकर हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात करने वाले हैं। ये लड़ाई तब तक बंद नहीं होती, जब तक साजिद खान सलाखों के पीछे नहीं हो जाते।

साजिद को लेकर शुरू हुई लड़ाई

साजिद को लेकर शुरू हुई लड़ाई

बताते चलें कि ये लड़ाई साजिद खान को लेकर शुरू हुई थी। लेकिन राखी बीच में कूद पड़ीं, जिसके बाद राखी और शर्लिन आए दिन एक दूसरे पर तरह-तरह के इल्जाम लगा रहे हैं। वहीं साजिद खान की बात करें तो अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान साजिद को बुरी तरह से फटकारते हुए नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+