'दहेज में मैं भी जा रही हूं, बैग में बैठ जाऊंगी', आलिया की शादी की खबर पर राखी सावंत का मजेदार रिएक्शन
मुंबई, 10 अप्रैल: बॉलीवुड के लवबर्ड्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अगले हफ्ते मुंबई में शादी करने की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। हालांकि शादी को लेकर अभी तक इस कपल ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन बॉलीवुड के गलियारों में दोनों की शादी की खबरों से माहौल गर्म है। शादी की अटकलों के बीच बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं दहेज में साथ जा रही हूं।

सुर्खियों में आलिया-रणबीर की शादी
खबरों की मानें तो 13 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच आलिया और रणबीर ने शादी का प्लान किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मताबिक चेंबूर के आरके हाउस में यह कपल सात फेरे लेगा। इसके अलावा रणबीर की बैचलर पार्टी की गेस्ट लिस्ट से लेकर शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी मीडिया रिपोर्ट्स में छाई हुई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों सितारे अपनी शादी को अंतिम रूप दे दिया है। इन तमाम खबरों के बीच आइटम गर्ल राखी सावंत ने रणबीर-आलिया की शादी पर मजेदार रिएक्शन दिया है।

राखी ने किया कुछ ऐसा रिएक्ट
हाल ही में एक इवेंट के दौरान राखी ने आलिया पर बात की। इस दौरान राखी ने कहा, 'आलिया के लिए ये साल कितना अच्छा है। गंगूबाई काठियावाड़ी सुपरहिट गई, आरआरआर सुपरहिट गई। अब शादी कर रही है.. वाह, हॉलीवुड जा रही है। इसके बाद राखी नहीं रूकी और मजाकियां अंदाज में कहा कि और दहेज में मैं भी जा रही हूं, बैग में बैठ जाऊंगी मैं।

जल्द आने वाली है 'ब्रह्मास्त्र'
इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें को आलिया की हाल ही में अपनी दोनों फिल्में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'आरआरआर' की सक्सेस को एंजॉय कर रही हैं। वहीं रणबीर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मौनी रॉय, साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications