'नाटक करोगे, तो मैं पाकिस्तान...', पैपराजी को देख क्यों भड़कीं राखी सावंत? दे डाली ऐसी धमकी

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और नए ड्रामे को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं एक बार फिर अपने स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में आ गईँ। एक्ट्रेस का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक नया ड्रामा करती हुई नजर आईं। पहली वीडियो में राखी अपनी नई कार फ्लॉन्ट करती हुई दिखीं। इस दौरान वह जैसे ही अपनी नई गाड़ी में बैठती तो कहती हैं कि, 'ज्यादा नाटक करोगे तो पाकिस्तान चली जाऊंगी जैसे हमारी सानिया मिर्जा चली गईं।'

Rakhi Sawant

इसके बाद राखी सावंत अपने मस्तीभरे अंदाज में दिखीं। वह कहती हैं कि, 'लोग हमारे आशिक है, हमे जरुरत क्या है, हमे तो हर कोई गिफ्ट दे देता है।' इसके अलावा राखी सावंत ने पैपराजी के साथ जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस ने अपनी अन्य वीडियो में बताया कि वह हर रोज कैसे वर्कआउट करती हैं।

राखी सावंत की इस अगली वीडियो में देखा जा सकता है कि, वो एक गठरी को अपने सिर पर उठाकर लाती नजर आ रही है और उसके बाद वो उसे नीचे फेंक देती है। जिसमें वह कहती हैं कि, मैं ऐसे एक्सरसाइज करती हूं, अपने डोले-शोले बनाने के लिए, ऐसे देसी एक्सरसाइज है। राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। लोग लगातार इस पर कमेंट कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों से राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मीडिया के सामने दावा किया कि उन्होंने अब इस्लाम कबूल कर लिया है। वह राखी से फातिमा बन चुकी हैं। इसके अलावा राखी ने आदिल खान दुर्रानी पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हाल ही में वह ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने ससुराल मैसूर पहुंची। जिसका वीडियो काफी चर्चा में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+