Rakhi Sawant ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज कराया केस, बोलीं- 'शर्लिन पैसों के लिए करती थीं ब्लैकमेल'

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है।

Rakhi Sawant Sherlyn Chopra: हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने #MeToo के आरोपी साजिद खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उन्होंने साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। शर्लिन चोपड़ा के केस दर्ज कराने के बाद ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने खुलकर साजिद और राज कुंद्रा का समर्थन किया। जिसके बाद से दोनों की जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिली।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने Sherlyn Chopra के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला | वनइंडिया हिंदी | *News
    राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ दर्ज कराया केस

    राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ दर्ज कराया केस

    जहां एक तरफ शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत का पैपराजी के सामने मिमिक्री कर मजाक उड़ाया। तो वहीं राखी ने भी आगे आकर शर्लिन चोपड़ा पर कई आरोप लगाए। अब ये कैट फाइट इतनी बढ़ गई है कि मामला मुंबई के पुलिस थाने तक जा पहुंचा। जी हां राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। राखी का आरोप है कि शर्लिन ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की है।

    बोलीं- 'शर्लिन की वजह से मेरी....'

    बोलीं- 'शर्लिन की वजह से मेरी....'

    बीते शनिवार को राखी सावंत शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ केस दर्ज कराने अपने वकील के साथ ओशिवारा पुलिस थाने पहुंची। राखी सावंत ने पैपराजी के सामने आकर शर्लिन चोपड़ा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, शर्लिन चोपड़ा की वजह से उनकी निजी जिंदगी काफी प्रभावित हुई है। यहां तक की उनके प्रेमी ने भी उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए।

    मेरी पर्सनल लाइफ हुई बुरी तरह प्रभावित

    मेरी पर्सनल लाइफ हुई बुरी तरह प्रभावित

    राखी सावंत ने मीडिया के सामने खुलकर बात की और कहा कि, मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि शर्लिन चोपड़ा की बेतुकी टिप्पणी के कारण मेरी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल मच गई है। उनके आरोपों के बाद मेरे प्रेमी ने भी मुझसे सवाल किए और पूछा कि, 'शर्लिन जो कह रही है उसमें कोई सच्चाई है या नहीं', क्या सच में मेरे 10 बॉयफ्रेंड हैं'।

    शर्लिन को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत

    शर्लिन को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत

    राखी सावंत ने इसके अलावा कहा कि, शर्लिन चोपड़ा के मन में जो आया उन्होंने मीडिया के सामने आकर कह दिया। उनकी इन बयानों की असल कीमत अब मुझे चुकानी पड़ रही है। साथ ही राखी सावंत ने खुलेआम कहा कि, शर्लिन चोपड़ा को अब इसकी कीमत जरूर चुकानी पड़ेगी। साथी ही राखी सावंत ने शर्लिन पर ये भी आरोप लगाया कि, वह पैसे के लिए नामचीन मर्दों को ब्लैकमेल करती हैं।

    शर्लिन ने साजिद पर लगाए थे गंभीर आरोप

    शर्लिन ने साजिद पर लगाए थे गंभीर आरोप

    बता दें कि जब से फिल्म निर्माता साजिद खान की बिग बॉस में एंट्री हुई है तभी से उनको शो से बाहर निकालने की मांग चल रही है। अब तक सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा और मंदाना करीमी समेत कई अभिनेत्रियों सोशल मीडिया पर इस पर गुस्सा जाहिर किया। इसमें शर्लिन चोपड़ा का भी नाम शामिल है। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि साजिद खान को बचाने के पीछे और कोई नहीं बल्कि सलमान खान का हाथ है। अब देखना होगा कि आखिर लड़ाई कहां तक जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+