Rakhi Sawant के आरोपों पर पति रितेश ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो इतनी बेशर्म हैं कि...'

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम हैक होने का पति रितेश पर आरोप लगाया था। जिस पर अब रितेश ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि, राखी सावंत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ था। जिसके बाद वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान संग मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची और पति रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राखी सावंत से जब मीडिया ने बातचीत की तो उनका रो-रो कर बूरा हाल हो गया और इस दौरान उन्होंने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब राखी सावंत के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए रितेश ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

rakhi sawant

रितेश ने दी राखी को धमकी
राखी सावंत के एक्स हसबैंड रितेश ने ई-टाइम्स से कहा कि, वो इसका जवाब जरूर देंगे लेकिन लीगल तरीके से। इसके आगे उन्होंने कहा ,'सिचुएशन पूरी तरह से ट्रांसपैरेंट हैं। मैंने जब तक राखी पर करोड़ों रुपए खर्च किए तब तक उसे कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जैसे ही मैंने ये करना बंद कर दिया तो उसने मुझपर आरोप लगाने शुरू कर दिए।'
रितेश यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले समय में वो मुझे बदनाम करने के लिए मुझपर और भी ज्यादा इल्जाम लगा सकती है। वह यहां तक कह सकती हैं कि वह और आदिल बिग बॉस के घर में जाना चाहते हैं। ये सब ड्रामा वो ही कर सकती है। मैं उससे बहुत दूर हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं।

रितेश ने राखी पर लगाया आरोप
रितेश ने आगे कहा-'इसमें कोई दो राहें नहीं हैं कि राखी तीन साल तक मेरा इस्तेमाल कर रही थी। ना उसके घर में सामान था और ना ही उसकी खुद की कोई गाड़ी थी। उसके घर में अभी जो कुछ भी है सब मेरा दिया हुआ है। वहीं, आदिल संग राखी के रिश्ते पर रितेश ने कहा, 'वो इतनी बेशर्म है कि अवैध तरीके से एक शख्स को अपने घर पर रख रखा है।'

राखी का कौन है नया बॉयफ्रेंड?
आपको बता दें कि, राखी सावंत रितेश से अलग होने के बाद फिर से रिलेशनशिप में आ गईं। इस बार राखी सावंत अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशन में आईं हैं। दोनों अपनी लव स्टोरी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। खबरों के मुताबिक, वह जल्द ही अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर लेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+