'तेरा दूल्हा भाग गया' राखी सावंत को डोडी खान ने किया फ्रेंड-जोन, एक्स पति रितेश ने उड़ाया मजाक

Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh: विवादों की क्वीन राखी सावंत एक बार फिर दिल टूटने के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, एक पाकिस्तानी अभिनेता और व्यवसायी डोडी खान ने उनसे शादी करने से इंकार कर दिया। कुछ दिन पहले, डोडी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर यह स्पष्ट किया था कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते।

आदिल खान दुर्रानी से तलाक के बाद राखी सही प्रेम की तलाश कर रही थीं, लेकिन अब राखी के पूर्व पति, रितेश राज सिंह ने उनके दिल टूटने का मजाक उड़ाया। रितेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह राखी की तीसरी शादी का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Rakhi Sawant Ex Husband Ritesh

वीडियो में रितेश ने राखी को चुनौती दी और कहा कि वह कभी पाकिस्तान की बहू नहीं बन सकतीं। रितेश ने वीडियो में यह भी कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, वह राखी को पाकिस्तान की बहू बनने नहीं देंगे। रितेश बोले, "तू क्या समझती है? मैं ऐसे ही बेवकूफ बैठा हूं? डोडी करेले खान की शादी कभी नहीं हो सकती। डोडी खान और करेले सावंत की शादी नहीं होने दूंगा, ये रितेश सिंह का वादा है। डरपोक दूल्हे को चुनेगी तो यही होगा।"

ये भी पढ़ें: Rakhi Swanat से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी डोडी खान ने लिया यू-टर्न, कहा- 'उसे प्रपोज किया था लेकिन...'

रितेश ने यह भी कहा कि राखी तभी पाकिस्तान की बहू बन सकती हैं, जब हानिया और दूसरी पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस भारत आकर भारतीय पुरुषों की दूसरी पत्नियां बनें। राखी ने एक वीडियो में दावा किया था कि वह टिकटोक को भारत लाना चाहती हैं और वह पाकिस्तान जाएंगी और हानिया से दोस्ती करेंगी। उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से कहा था कि क्या उसके घर में जगह है क्योंकि वह उसकी दोस्त बनना चाहती हैं और एयरपोर्ट से उन्हें लेने के लिए कहती हैं।

डोडी ने एक वीडियो बनाकर साझा किया था कि राखी और उनकी शादी नहीं हो सकती। साथ ही उसने राखी के द्वारा सहन किए गए दुखों के लिए चिंता जताई और उसकी बहादुरी की सराहना की। डोडी ने अपने वीडियो में कहा, "जब मैंने उसे जानना शुरू किया, तो मुझे लगा कि वह एक ऐसी इंसान है जो भगवान से बहुत प्यार करती है। उसने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे, अपने माता-पिता को खो दिया, लेकिन जब वे बीमार थे, वह उनके साथ थी। एक लड़का उसकी जिंदगी में आया, आप सब जानते हैं कि उसने क्या किया। वह बहुत सारे ट्रॉमा से बाहर निकली है। उसने इस्लाम कबूल किया, उमरा किया, और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया। मुझे यह बहुत अच्छा लगा, इसीलिए मैंने उसे प्रस्ताव दिया।"

डोडी ने आगे राखी के साथ शादी करने से मना कर दिया और फ्रेंड-जोन्स किया। साथ ही कहा कि वह उसकी दुल्हन नहीं बन सकती, लेकिन यह भी वादा किया कि वह पाकिस्तान की बहू बनेगी।

ये भी पढ़ें: Rakhi Swanat से तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी डोडी खान ने लिया यू-टर्न, कहा- 'उसे प्रपोज किया था लेकिन...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+