6 महीने बाद जेल से बाहर आते ही आदिल खान दुर्रानी ने राखी सावंत को दी धमकी, कहा- 'जल्द पोल खोलूंगा'

Adil Khan Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस साल की शुरूआत में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद आदिल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

जेल से बाहर आए आदिल खान दुर्रानी
राखी सावंत ने आदिल खान पर धर्म परिवर्तन और घरेलू हिंसा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पैपराजी के सामने कहा था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया है। जिसके बाद उनके एक्स हसबैंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब जेल में 6 महीने की सजा काटने के बाद आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मीडिया के सामने राखी को धमकी दी और कहा कि वह जल्द बड़ा खुलासा करेंगे।

Adil Khan Durrani

राखी सावंत को दी सरेआम धमकी
आदिल खान दुर्रानी ने पैपराजी से बातचीत करते हुए अपना दर्द बयां किया और बताया कि ये सब उनके साथ हुआ वह इस पर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। मै कुछ दिनों बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सबको अपनी साइड बताउंगा। अब कोई आकर मुझे जेल भेजकर पब्लिसिटी नहीं ले सकता। मैं सभी को बताउंगा कि ये क्यों और किस वजह से हुआ था। इसमें राखी के साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। मुझे करोड़ों देने हैं या मेरे पास आने हैं जल्द ही सबको सब कुछ पता चलेगा।'

जल्द करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
फिलहाल आदिल खान दुर्रानी ने यह साफ नहीं किया कि वह मीडिया को राखी सावंत के बारे में क्या बताने वाले हैं। लेकिन ये तो साफ है कि राखी सावंत की जल्द ही मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आदिल खान की इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सही में बिचारा फंस गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये तो पहले पता होना चाहिए था'।

राखी ने लगाए थे गंभीर आरोप
कुछ महीने पहले राखी ने आदिल पर आरोप लगाया था कि उनकी जिंदगी में एक और महिला है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, "कहते हो ना मीडिया में क्यों आती हो, बात घर पर ही रखो। घर पर रह के ना मुझे फ्रिज में नहीं जाना है। लेकिन यह सब निजी रखकर मुझे कष्ट नहीं होगा या फ्रिज में बंद नहीं किया जाएगा।" बता दें कि, राखी सावंत ने 6 फरवरी 2023 को आदिल पर धोखाधड़ी, घरेलू हिंसा समेत कई आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+