'अब सलमान खान...' राखी सावंत की हिरासत के बाद शर्लिन चोपड़ा ने दिया बयान, बोलीं- 'मेरी लड़ाई यौन शोषण...'

राखी सावंत को हिरासत में लिए जाने के मुद्दे पर अब शर्लिन चोपड़ा ने खुलकर बात की है। शर्लिन ने कहा कि मेरी लड़ाई यौन शोषण के खिलाफ थी न कि राखी के।

Sherlyn Chopra

राखी सावंत को लेकर खबर आई कि अंबोली पुलिस ने एक्ट्रेस को हिरासत में लिया है। राखी के खिलाफ पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर एक्शन लिया। ये शिकायत आपत्तिजनक वीडियोजत और बातों को लेकर दर्ज कराई गई थी। राखी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि राखी इस लड़ाई में खुद ही घुसी थीं। शर्लिन ने कहा कि उनकी लड़ाई यौन हिंसा के खिलाफ थी, ना कि राखी के खिलाफ। अब शर्लिन चोपड़ा ने इस मसले पर एक इंटरव्यू भी दिया है, जो खूब चर्चा में है।

पुलिस हिरासत में राखी सावंत

पुलिस हिरासत में राखी सावंत

राखी के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर आई कि एक्ट्रेस को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राखी के खिलाफ एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने राखी को हिरासत में लिया। अब शर्लिन चोपड़ा ने इस पूरे मसले पर टाइम्स नाउ डिजिटल से बातचीत की है।

'मेरी लड़ाई राखी के साथ नहीं'

'मेरी लड़ाई राखी के साथ नहीं'

शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि मेरी लड़ाई कभी राखी के साथ थी ही नहीं। मेरी लड़ाई तो यौन शोषण करने वालों के खिलाफ है। मेरी लड़ाई में राखी खुद ही शामिल हुई। उसने मीडियाकर्मियों को मेरी तस्वीरें और वीडियोज दिखाए और आरोप लगाए कि मुझे सेक्स रैकेट में पकड़ा गया था।

'राखी ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की'

'राखी ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की'

शर्लिन ने आगे कहा कि अंबोली पुलिस ने अलीबाग पुलिस से पुष्टि की है कि मेरे खिलाफ ऐसा कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया था। इसलिए ये साबित होता है कि राखी ने जो कुछ भी मेरे बारे में कहा था, वो सच नहीं है। उसने मुझे बदनाम करने के लिए ये सब कहा। मुझे खुशी है कि पुलिस ने मेरी शिकायत सुनी और राखी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

'जल्द सुनवाई के लिए पेश होंगी राखी'

'जल्द सुनवाई के लिए पेश होंगी राखी'

शर्लिन ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि राखी सावंत किसी और के झगड़े में क्यों शामिल हो जाती है। मैंने उससे कहा कि मेरी लड़ाई यौन शोषण करने वालों के खिलाफ है उसके खिलाफ नहीं। लेकिन वो कभी भी इस बात को समझ ही नहीं पाई। उन्होंने आगे कहा कि राकी को जल्द ही सुनवाई के लिए मजिस्ट्रेट अदालत में ले जाया जाएगा, जहां वो जमानत अर्जी दाखिल करेगी।

क्या सलमान खान करेंगे कोई मदद?

क्या सलमान खान करेंगे कोई मदद?

सलमान खान अकसर राखी की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने राखी की मां के कैंसर के इलाज में भी मदद की। ऐसे में सलमान खान के राखी की मदद के सवाल पर शर्लिन ने कहा कि वो लोगों को बुला रही है। बड़े अधिकारियों से बात कर रही है। लेकिन उम्मीद है कि कोई भी फैसला दबाव में नहीं लिया जाएगा। जल्दी ही निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant शादी के बाद मां को लेकर परेशान , Mukesh Ambani ने की मदद | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+