'पहले नमाज पढ़ना सीखो', राखी सावंत ने शेयर किया नमाज पढ़ते हुए वीडियो, ड्रामा क्वीन के कपड़े देख भड़के यूजर्स
राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर नमाज अदा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है

Rakhi Sawant Video Viral: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी हुई थी। उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था। अपने रिश्ते के बुरे दौर से गुजर रही राखी ने खुलासा किया था कि शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। इस बीच राखी का नमाज पढ़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी वजह से वह एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
नमाज पढ़ती दिखीं राखी सावंत
कुछ घंटे पहले राखी सावंत ने नमाज अदा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जो कि मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राखी इसमें जिस तरह से नमाज अदा कर रही हैं वो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। साथ ही फैंस उनके नमाज पढ़ते वक्त लिबाज में भी सवाल खड़े कर रहे हैं। साथ ही उन्हें बदन पर पूरे कपड़े पहनने की हिदायत दे डाली।
फैंस ने दे डाली ऐसी नसीहत
राखी सावंत की वीडियो देख फैंस लगातार उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'राखी अपनी पैंट को नीचे करो इतना ऊपर करके नमाज नहीं की जाती'। एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'राखी आप नमाज पढ़ रही हैं अच्छी बात है लेकिन नमाज पढ़ते वक्त कपड़े पूरे पहनने चाहिए। कपड़े बहुत ज्यादा ही छोटे हैं'। एक ने लिखा, 'ये नमाज नहीं है ऐसी नमाज अल्लाह के पास तक नहीं जाती अच्छा होगा आप पहले नमाज पढ़ना सीखें।'
हो रही बुरी तरह ट्रोल
बता दें कि, रमजान शुरू होते ही राखी सावंत ने पहली बार रोजा रखा। जिसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। जिसमें वह इफ्तारी और इबादत करते हुए दिखाई दी। इसके अलावा उन्होंने फैंस को रमजान की बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया था जिसमें अल्लाह शब्द को अल्ला लिखने पर फैंस काफी भड़क गए थे और उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया।












Click it and Unblock the Notifications