Rakhi Sawant के सिर से हटा मां का साया, तो दुख की घड़ी में पत्नी को संभालते नजर आए आदिल
मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण राखी सावंत की मां जया भेड़ा जिंदगी की जंग हार गईं। मां के जाने के बाद राखी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Rakhi Sawant Mother Funeral: हमेशा मुस्कुराने वाली राखी सावंत की मां जया भेड़ा का निधन हो गया। जया भेड़ा ने बीते शनिवार को जुहू के सिटीकेयर अस्पताल में आखिरी सांस लीं। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थीं। लेकिन, शनिवार को अस्पताल में वह ये जंग हार गई और राखी सावंत के सिर से हमेशा के लिए उनकी मां का साया हट गया।

राखी सावंत ने की मां के लिए आखिरी बार प्रार्थना
मां के जाने के बाद राखी सावंत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक्ट्रेस ने अपनी मां को बचाने की तमाम कोशिशें की थी। लेकिन, फिर भी वह अपनी मां को नहीं बचा पाईं। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपनी मां को अंतिम विदाई देने पहुंची। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान से अंतिम प्रार्थना मांगी। राखी सावंत की ऐसी हालत देख किसी का भी दिल पसीज जाएगा। मां के जाने के गम में वह खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वहीं इस दौरान उनके पति आदिल उनका सहारा बने और उनको इस दुख की घड़ी में संभालते हुए नजर आए।
एक्ट्रेस का इन सेलेब्स ने बढ़ाया हौसला
राखी सावंत पर इस तरह से दुखों का पहाड़ गिरा। ऐसे में उनकी खास दोस्त रश्मि देसाई उनका सहारा बनी। बता दें कि, मां के अंतिम सस्कार में फराह खान और रश्मि देसाई भी पहुंची। दोनों ने राखी को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि, बिग-बॉस शो से राखी सावंत और रश्मि देसाई अच्छे दोस्त हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड सितारों ने राखी सावंत की मां के निधन पर शोक जताया। जिसमें सलमान खान, राहुल वैद्य, जसलीन मथारू, पवित्रा पुनिया और जैकी श्रॉफ सहित अन्य सितारे शामिल हैं।
मां के जाने से राखी का हुआ बुरा हाल
बता दें कि, राखी सावंत की मां का लंबे समय से इलाज चल रहा था। आए दिन एक्ट्रेस अपनी मां के इलाज के दौरान अस्पताल जाती थीँ। बीते दिनों से वह अपनी मां की बिगड़ी हालत देख काफी परेशान थीं। एक्ट्रेस ने मां के निधन से पहले एक दिल झकझोर देने वाली वीडियो शेयर की। जिसमें उनकी मां अस्पताल के बेड पर जिंदगी की जंग लड़ रही थीं। वहीं मां की ऐसी हालत देख राखी सावंत का रो-रोकर मां की जिंदगी के लिए दुआ मांग रही थी। लेकिन, अफसोस उनकी ये दुआ भगवान ने नहीं सुनी और हमेशा के लिए उनके सिर से मां का साया चला गया।












Click it and Unblock the Notifications