सड़क के बीच में खड़ी होकर राखी सावंत ने सिर पर फोड़े 5 अंडे, बारिश में किया ऐसा ड्रामा
Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत एक बार फिर से मुंबई की भारी बरसात में सड़क के बीच में एक हाई वोल्टेज ड्रां करती नजर आईं। कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत को मुंबई एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलते हुए देखा गया था। तब राखी ने पैपराजी को बताया था कि उन्होंने सलमान खान की शादी के लिए ये मन्नत मांगी है। हालांकि इस बार राखी सावंत अपनी शादी के लिए बारिश में सड़क के बीच में खड़ी होकर सिर पर अंडे फोड़ती नजर आईं।
राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इस बार तो राखी ने हद ही पार कर दी है। मुंबई की सड़क के बीचों बीच भारी बारिश में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी।

राखी सावंत ने सिर पर फोड़े 5 अंडे
राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस वीडियो में देखा जा सता है कि वह मुंबई की सड़क पर बारिश में खड़े होकर एक के बाद एक पांच अंडे अपने सिर पर फोड़ देती हैं। वहां मौजूद पैपराजी इस नौटंकी को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं। वीडियो में राखी कहती हैं है कि वह ये इसलिए कर रही हैं ताकि उन्हें अच्छा दूल्हा मिल सके। वह सिर पर अंडा फोड़ते हुए कहती हैं- है भगवान मुझे जल्दी अच्छा दूल्हा दिला दो। देखें वीडियो-
राखी ने कहा- हे भगवान मुझे अच्छा दूल्हा दिला दो
राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- राखी को प्लूटो पर दूल्हा खोजना चाहिए क्योंकि धरती पर हर शख्स उनसे डरता है। वहीं एक और यूजर ने लिखा है- राखी को आखिर कितने दूल्हे चाहिए। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इन्हें दूल्हा तो मिलेगा नहीं किसी को अंडे ही खिला देतीं।
राखी की हो चुकी हैं दो शादियां
आपको बता दें कि राखी सावंत को अब तक कई बार प्यार हो चुका है और वह उस शख्स से तुरमत शादी भी कर लेती हैं। राखी ने पहली शादी रितेश नाम के एक शख्स से की थी। बिग बॉस में दोनों साथ भी दिखे थे लेकिन शो से निकलते ही इनके बीच न जाने क्या हुआ और ये शादी टूट गई। इसके कुछ ही दिन बाद राखी की जिंदगी में आदिल खान दुर्रानी की एंट्री हुई। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की और राखी ने धर्म भी बदल लिया। फिर इस शादी में भी राखई के साथ ड्राम ही हुआ। फिलहाल आदिल मैसूर की जेल में बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications