राखी सावंत का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक, कैमरे के सामने रो-रो कर हुआ बुरा हाल
राखी सावंत का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है, जिससे वे काफी परेशान चल रहीं हैं। हाल ही में राखी ने कैमरे के सामने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।
मुंबई, 12 जून: एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से राखी काफी खुश भी हैं क्योंकि एक्स हसबैंड रितेश से अलग होने के बाद राखी को उनका नया प्यार मिला है। राखी इस समय दुबई बेस्ड बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी को डेट कर रहीं हैं। इस बार राखी किसी और ही वजह से न्यूज में छाई हुई हैं। दरअसल, राखी सावंत का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है, जिससे वे काफी परेशान चल रहीं हैं। राखी ने कैमरे के सामने रोते-रोते अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान उन्होंने एक्स हसबैंड रितेश पर उनपर निगरानी रखने के आरोप भी लगाए। अपनी दास्तां सुनाते हुए राखी एक्स हसबैंड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन निकल पड़ीं।
सोशल अकाउंट हुए हैक
हाल ही में राखी सावंत अपने ब्वायफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग जिम के बाहर स्पॉट हुईं। राखी ने रोते बिलखते पैपराजी को बताया कि उनका फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों ही हैक हो गए हैं। इसके चलते वे काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं, राखी ने बताया कि उन्हें गंदे गंदे मैसेज भी आ रहे हैं। राखी इस दौरान फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई देती हैं।

मीडिया के सामने किया खुलासा
राखी सावंत ने रोते-रोते मीडिया के सामने खुलासा किया कि उनके पेज से गलत चीजें पोस्ट की जा रहीं हैं। राखी ने पासवर्ड भी बदला लेकिन उनका अकाउंट एक्सेस नहीं हो रहा है। राखी ने कहा कि उसने अपने जीमेल अकाउंट में इस आईडी को जोड़ लिया है और यही वजह है कि हम लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। सभी पासवर्ड औऱ ओटीपी उसके पास जा रहे हैं। राखी गूगलपे और फोनपे भी यूज नहीं कर पा रहीं हैं।
एक्स हसबैंड पर लगाए आरोप
देर शाम तक कुछ न होने के बाद राखी अपने ब्वायफ्रेंड आदिल के साथ ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने एक्स हसबैंड रितेश पर सोशल मीडिया हैक करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही राखी ने रितेश पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे वो मेरी लाइफ बर्बाद करना चाहता है। क्योंकि मैं अब आदिल के साथ हूं। वो कलर्स टीवी के बारे में उल्टा सीधा पोस्ट कर रहा है ताकि चैनल मुझपर प्रतिबंध लगा दे। वो सलमान खान भाई के साथ मेरे रिश्ते को बर्बाद करना चाहता है।

नौकरानी से करता था राखी की जासूसी
राखी का कहना है कि मैं पुलिस स्टेशन आई हूं, जिसके बाद रितेश किसी भी हद तक जा सकता है। राखी ने बताया कि मेरे घर पर जो नौकरानी थी, उसने उसे काम पर रखा था और वो उसे फोन कर हमेशा उससे मेरे बारे में पूछताछ करता था।












Click it and Unblock the Notifications