Rakhi Sawant पर अस्पताल में हुआ हमला, पूर्व पति रितेश का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- राखी को सीक्रेट जगह भेजा है
Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में राखी सावंत की सर्जरी हुई है जिसके बाद अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। फिलहाल राखी अस्पताल में ही एडमिट हैं। उनके पूर्व पति रितेश सिंह फैंस को उनका हेल्थ अपडेट देते रहते हैं।
सर्जरी के बाद राखी का वीडियो हुआ वायरल
हाल ही में रितेश ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी अस्पताल में नर्सों की मदद से वॉक करती हुई नजर आ रही हैं। वो बीच-बीच में दर्द से कराह भी रही हैं। वहीं उनका वीडियो शूट करते हुए रितेश उन्हें हौसला दे रहे हैं।

राखी सावंत के ट्यूमर की सर्जरी
आपको बता दें कि बीते दिनों राखी सावंत की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके कई टेस्ट हुए थे और रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी है। इसके बाद बताया गया कि उनके यूट्रस में ट्यूमर है। बाद में करीब 3 घंटे की सर्जरी के बाद राखी के ट्यूमर को निकाल दिया गया है।
बेड रेस्ट पर हैं राखी सावंत
राखी सावंत के एक्स पति रितेश सिंह ने बताया है कि राखी अभी डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं। उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट के लिए बोला गया है। इस बीच रितेश ने बिना नाम लिए राखी के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी पर भी हमला बोला था। उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें और राखी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
राखी के एक्स पति रितेश ने शेयर किया वीडियो
रितेश सिंह ने राखी सावंत का जो लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसके कैप्शन में लिखा है- मैं बहुत खुश हूं, राखी जी जल्दी ही हमारे बीच होंगी। आज उनको वॉक करते हुए देख अच्छा लगा। जनता और भगवान का शुक्रिया।
राखी के एक्स पति रितेश का चौंकाने वाला खुलासा
इसी वीडियो में रितेश ने एक और दावा किया है कि राखी सावंत जब हॉस्पिटल में थीं, तब उनके ऊपर हमला हुआ था। इसलिए उन्हें सीक्रेट प्लेस में रखा गया है। इस जगह के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा रितेश ने ये भी बताया कि राखी का अकाउंट हैक हो गया है।
रितेश ने कहा- राखी पर अस्पताल में हमला हुआ
रितेश के अनुसार राखी को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं जिसके बाद उन्हें एक सीक्रेट प्लेस पर ट्रांसफर कर दिया गया ताकि उनके बारे में किसी को पता न चल सके। रितेश ने बताया कि राखी जैसी ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी वह खुद मीडिया के सामने आकर लोगों के बात करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications